Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

मेघनाथ ने शक्ति बाण से लक्ष्मण को किया मूर्छित..

मेघनाथ ने शक्ति बाण से लक्ष्मण को किया मूर्छित..

नरकोटा गांव में आयोजित रामलीला के दसवें दिन लक्ष्मण-मेघनाथ संवाद का किया गया मंचन..

आज राजतिलक के साथ होगा रामलीला का समापन..

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। ऐतिहासिक रामलीला कमेटी नरकोटा के तत्वावधान में आयोजित रामलीला के दसवें दिन लक्ष्मण-मेघनाथ संवाद का मंचन किया गया, जिसमें लक्ष्मण शक्ति बाण लगने से मूर्छित होने और राम के शोकाकुल होने के दृश्य ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। रामलीला देखने के लिए कड़ाके की ठंड में भी दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंचे हुए थे।

बच्छणस्यूं पट्टी के नरकोटा गांव में आयोजित रामलीला के दसवें दिन अंगद रामदल से रावण के पास संधि करने का प्रस्ताव लेकर जाता है, लेकिन रावण संधि करने से इंकार कर देता है। रावण की पत्नी मंदोदरी भी बहुत समझाती है, लेकिन रावण नहीं मानता है। जिसके बाद अंगद वापस आकर श्रीराम को यह समाचार देता है कि रावण युद्ध चाहता है। जिसके बाद श्रीराम लक्ष्मण को युद्ध पर जाने की आज्ञा देते हैं। जैसे ही लक्ष्मण लंका पर चढ़ाई करता है, वैसे ही मेघनाथ भी युद्ध के लिए मैदान में उतर जाता है। लक्ष्मण एवं मेघनाथ के बीच लगभग एक घंटे तक जोरदार संवाद चलता है। दोनों के मजबूत संवाद प्रस्तुति को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। दोनो ने अपने शक्ति प्रदर्शन से दर्शकों को खूब मंत्रमुग्ध किया।

 

अंत में मेघनाथ और लक्ष्मण के बीच घमासान युद्ध शुरू हो जाता है। लक्ष्मण मेघनाथ के सारे अस्त्रों को विफल कर देते हैं। जिसके बाद मेघनाथ शक्ति बाण छोड़ता है, जिससे लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं। मूर्छित अवस्था में हनुमान लक्ष्मण को श्रीराम के पास लेकर जाते हैं। राम का विलाप देखकर दर्शक भाव विभोर हो जाते हैं, जिसके बाद हनुमान लंका से सुषेण वैद्य को लाते हैं।

 

वैद्य संजीवनी बूटी लाने को कहते हैं। हनुमान संजीवनी बूटी लेकर पहुंचते हैं। जिसके बाद लक्ष्मण को जड़ी बूटी देने के बाद वह होश में आ जाते हैं। आज रामलीला में राजतिलक के साथ रामलीला का समापन किया जाएगा। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संदीप भटकोटी ने बताया कि गांव के युवाओं के सहयोग से रामलीला का भव्य मंचन किया जा रहा है। शनिवार रात्रि को रावण वध एवं आज श्रीराम के राजतिलक के साथ रामलीला का समापन किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक भक्तों से राजतिलक में पहुंचने का आह्वान किया है।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top