Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

राम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन..

राम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन..

विधायक भरत चौधरी ने पूर्व मंत्री पर कसे तंज..

नगर क्षेत्र के नये बस अड्डे पर आयोजित रामलीला संपंन..

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। श्री शक्ति संस्कृति एवं सांस्कृति ट्रस्ट के संस्थापक स्वर्गीय सच्चिदानंद सेमवाल की पुण्य स्मृति में नगर क्षेत्र के न्यू बस अड्डा पर आयोजित रामलीला का राम के राज्याभिषेक के साथ समापन हुआ। इससे पूर्व बृहस्पतिवार रात्रि को रावण वध का दृश्य देख दर्शक भावविभोर हो गये।

शुक्रवार को न्यू बस अड्डा रुद्रप्रयाग में रामलीला का राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया है। इससे पहले नगर क्षेत्र में भव्य झांकी निकाली गई, जिसमें राम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान के पात्रों ने झांकी के माध्यम से लोगों को दर्शन दिए और अक्षत और फलों को दर्शकों को फेंके। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने श्रीराम चन्द्र 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे, लेकिन उन्होंने 25 साल का वनवास झेलकर रुद्रप्रयाग विधानसभा से विधायक बने। उनका वनवास जनता ने वर्ष 2017 के चुनाव में उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाकर खत्म करवाया। विधायक चौधरी ने भाषण के दौरान पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी पर भी तंज कसे। उन्होंने कहा कि वे राम वनवास के दिन कार्यक्रम में शामिल हुए थे और उन्होंने वानप्रस्थ की बात कही थी।

 

वानप्रस्थ के बाद सीधे स्वर्गारोहिणी के दरवाजे खुल जाते हैं, जबकि वनवास खत्म होने के बाद राज सिंहासन और घर वापसी होती है। इसलिए वे राम के राज्याभिषेक के मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि साढ़े चार सालों से जनता की सेवा की है और आगे भी मौका मिला तो जनसेवा के लिए तत्पर रहेंगे। विधायक चैधरी ने कहा कि रामलला की जन्म भूमि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। देश की जनता के प्रयासों से यह सबकुछ हो रहा है। राम मंदिर निर्माण में हर व्यक्ति की भूमिका रही है। विशिष्ट अतिथि सभासद संतोष रावत ने कहा कि नगर क्षेत्र के विकास को लेकर सदैव संघर्ष किया जायेगा।

 

इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विजय कप्रवाण, सुरेन्द्र बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष चन्द्रमोहन सेमवाल, जिपंस नरेन्द्र सिंह बिष्ट, हरि सिंह बिष्ट, युवा लोकगायक कुलदीप कप्रवाण, रूपेश सेमवाल, रामलीला के निर्देशक रमेश भट्ट, हरेन्द्र रावत, बंटी जगवाण, संतोष लिंगवाल, प्रवीन सेमवाल, प्रकाश रावत, हरि सिंह, गोपी, जगदीश नेगी, दिपेश नौटियाल, आयुष बहुगुणा, अरूण बाजपेयी, वैभव नौटियाल, किशन सिंह कठैत, विवेक बंसल, सौरभ नौटियाल, अमर सिंह नेगी सहित अन्य मौजूद थे। रामलीला का संचालन समाजसेवी अशोक चौधरी ने किया।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top