उत्तराखंड

राज विद्या केन्द्र ने की कोविड प्रभावितों की मदद..

राज विद्या केन्द्र ने की कोविड प्रभावितों की मदद..

दस प्रभावित परिवारों के बच्चों को दो-दो की धनराशि..

 

 

रुद्रप्रयाग। राज विद्या केन्द्र रुद्रप्रयाग के तत्वाधान में कोविड-19 से प्रभावित परिवारों के बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई, जिसमें कुल दस बच्चों को प्रति परिवार दो हजार रूपए की धनराशि प्रदान की गई। वहीं प्रभावितों ने धनराशि के लिए केन्द्र का आभार जताया है।
रुद्रप्रयाग में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ज्येेष्ठ प्रमुख सुभाष नेगी ने केन्द्र का मानवीय कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही केन्द्र की ओर से किए जा रहे मानवीय कार्यों एवं शांति के संदेश कार्यक्रम से जुड़ने के लिए जनमानस से आग्रह किया।

 

इस अवसर पर जिले के विभिन्न गांवों के कोविड से प्रभावित दस परिवारों के बच्चों को प्रति दो हजार की आर्थिक सहायक प्रदान की गई। चाइल्ड हेल्प लाइन जिला कार्डिनेटर हर्षवर्धन नवानी ने उपस्थित लोगों को राजविद्या केन्द्र के कार्यों के बारे में अवगत कराया गया। रुद्रप्रयाग केन्द्र के सहायक चंदन सिंह नेगी ने प्रेम रावत द्वारा दिए जाने वाले शांति के संदेश के विषय में जानकारी दी गई। इस अवसर पर अशोक बुटोला, विवेक कप्रवान, नंद किशोर भटट, संदीप चमोली, कमलेश सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top