Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

पहाड़ की शांत वादियों में पहुंचे सुपर स्टार अल्लू अर्जुन..

पहाड़ की शांत वादियों में पहुंचे सुपर स्टार अल्लू अर्जुन..

पुष्पराज हीरो की झलक पाने को फैंस दिखे बेताब..

 

 

 

 

 

पुष्पा’ फिल्म के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन उत्तराखंड की शांत वादियों में कुछ दिन आराम फरमाने के लिए यहां आनंदा होटल पहुंचे।

 

उत्तराखंड: पुष्पा’ फिल्म के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन उत्तराखंड की शांत वादियों में कुछ दिन आराम फरमाने के लिए यहां आनंदा होटल पहुंचे। यहां होटल कर्मियों ने पहाड़ी वेशभूषा में उनका स्वागत कर उन्हें रुद्राक्ष की माला भी भेंट की। एक सप्ताह के निजी दौरे पर नरेंद्रनगर पांच सितारा होटल पहुंचे अल्लू अजुर्न ने शुक्रवार पूरा दिन होटल में ही बिताया। रिजॉर्ट में टहलते हुए उन्होंने उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाया।

अल्लू अर्जुन की एक झलक भी नहीं देख पाए फैंस..

आपको बता दे कि सोशल मीडिया के माध्यम से अल्लू अर्जुन के यहां पहुंचने की खबर मिलने पर मीडिया कर्मियों के साथ उनके फैंस भी उनसे मिलने यहां पहुंच गए, लेकिन वह किसी से मिले बगैर सीधे होटल पहुंच गए, जिससे लोगों को निराश लौटना पड़ा। शुक्रवार को भी फैंस उनसे मिलने के इरादे से होटल के बाहर गेट पर गए, लेकिन वह अल्लू अर्जुन की एक झलक भी नहीं देख पाए।

बताया जा रहा हैं कि शुक्रवार सुबह उन्होंने हल्के बादलों के बीच निकली धूप का आनंद लेते हुए रिजॉर्ट में घूमकर पहाड़ की खूबसूरत वादियों का दीदार किया। नरेंद्रनगर का सन सेट (सूर्यास्त) का अलौकिक दृश्य देखकर वह खासे अभिभूत नजर आए। इस दौरान उन्होंने आस-पास के क्षेत्र और उत्तराखंड के बारे में भी कई जानकारियां हासिल की। बताया जा रहा हैं कि पुष्पा फिल्म से चर्चाओं में आए अल्लू ने पहाड़ी व्यंजनों का भी खूब लुत्फ उठाया।पहाड़ की शांत वादियों में एक सप्ताह बिताने के बाद वह तीन मार्च को लौट जाएंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top