उत्तराखंड

पर्यावरण मित्र को हटाये जाने का किया विरोध..

पर्यावरण मित्र को हटाये जाने का किया विरोध..

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। चारधाम पर्यावरण मित्र रामपाल को बिना कारण हटाए जाने का देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने कड़ा विरोध किया है। संघ ने नगर पालिका के ईओ, अध्यक्ष और जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आंदोलन की चेतावनी दी है। पर्यावरण मित्र रामपाल ने बताया कि उन्हें पालिका में जबरन ट्रेक्टर चलाने को कहा जा रहा है, जबकि वह दुर्घटना में बाल-बाल बचे और ट्रेक्टर चलाने में सक्षम नहीं हैं।

उन्होंने सफाई कर्मी की तरह कार्य करने की मांग की है, मगर पालिका उन्हें काम पर नही ले रही है। उन्होंने बताया कि बीते चार महीने से उनके सामने रोजगार का संकट है। इधर, देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार गोडियाल और सचिव आनंद सिंह गोडियाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर रामपाल को काम पर नही लिया गया तो संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

इस दौरान जिलाधिकारी एवं पालिका के ईओ को भी ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देने वालों में नरेश कुमार, मनीष गोडियाल, सुदंर, विशनपाल, खजान सिंह, देवराज, रिंकू कुमार, अल्का देवी, लक्ष्मी देवी आदि शामिल थे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top