उत्तराखंड

वर्चुअल रैली में प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर बोला हमला..

वर्चुअल रैली में प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर बोला हमला..

 

 

उत्तराखंड: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को देहरादून में वर्चुअल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। बता दे कि इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी को घोषणापत्र जारी किया प्रियंका गांधी देहरादून पहुंचकर अपने बेटे के स्कूल भी गईं। वहीं जनसभा के दौरान प्रियंका गांधी ने अपने परिवार को देहरादून और उत्तराखंड से जोड़ा। उनका कहना हैं कि मेरे पिता, चाचा, मैं, मेरा भाई और मेरे बच्चे देहरादून में पढ़े हैं।

 

इसके साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहा कि सरकार ने उत्तराखंड में कोई काम नहीं किया। सिर्फ जनता का पैसा बर्बाद किया है। कहा कि राज्य में सरकार जिस तरह काम कर रही है, उसे देखकर उन्हें बुरा लगा रहा है।प्रियंका गांधी बुधवार को राजधानी देहरादून में एक चुनावी जनसभा व वर्चुअल रैली को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहा कि पांच साल में भाजपा ने हर वादे को तोड़ा है।

 

कहा कि कांग्रेस के समय में उत्तराखंड में विकास हुआ है।कहा कि राज्य की महिलाएं महंगाई और समाज का बोझ उठा रही हैं। आशा और आंगनबाड़ी की महिलाएं परेशान हैं। किसान नौजवान और दलित परेशान हैं। भाजपा रोजगार की नहीं, केवल धर्म की बात कर रही है। कांग्रेस जनता के लिए काम करना चाहती है। भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया। सिर्फ आपका पैसा बर्बाद किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top