Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने की मुख्यमंत्रियों के साथ ऑक्सीजन-वैक्सीन पर अहम बैठक..

प्रधानमंत्री मोदी ने की मुख्यमंत्रियों के साथ ऑक्सीजन-वैक्सीन पर अहम बैठक

देश-विदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोरोना वायरस के लगातार बढ़ती रफ़्तार के कारण देश में फैली महामारी के हालात को देखते हुए उन सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की जहां कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा, ‘राज्यों को उसी मूल्य पर वैक्सीन उपलब्ध कराएं जिस पर केंद्र सरकार को मिलती है। 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र वालों के लिए वैक्सीनेशन की प्रक्रिया पर कृपया दिशानिर्देश दें।

 

बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑक्सीजन की किल्लत का जिक्र किया और कहा,’इस वक्त दिल्ली में ऑक्सीजन का संकट बहुत बड़ा चल रहा है। केंद्र सरकार का दिल्ली का ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाने के लिए मैं प्रधानमंत्री जी आपका धन्यवाद करता हूं, इस बढ़े हुए कोटे को दिल्ली तक पहुंचाने में हमारी मदद करें।’ उन्होंने कहा, ‘यदि ऑक्सीजन निर्माता कंपनियां नहीं हुई तो क्या दिल्ली की जनता को ऑक्सीजन नहीं मिलेगा? कृपया सुझााव दें कि दिल्ली के लिए भेजे गए ऑक्सीजन टैंकर को दूसरे राज्य में रोके जाने पर मुुझे किससे बात करनी चाहिए।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक में उतर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल , के मुख्यमंत्री शामिल हुए।

देश में घातक कोरोना वायरस संक्रमण के कारण जानलेवा खतरे के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार बैठक कर रहे हैं। देश के अधिकांश राज्यों में महामारी का जानलेवा प्रकोप जारी है। यहां तक कि ऑक्सीजन, दवाओं व अस्पतालों में बेड की किल्लत हो गई है। लोगों की जान पर्याप्त और उचित चिकित्सा व्यवस्था न होने के कारण भी जा रही है। इस किल्लत को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी संज्ञान लिया है और केंद्र को नोटिस जारी कर जवाब की मांग की है।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top