उत्तराखंड

हरीश रावत बोले- भाजपा ने बागियों के लिए खट्टे किए अंगूर..

हरीश रावत बोले- भाजपा ने बागियों के लिए खट्टे किए अंगूर..

भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं को अलर्ट पर रहने के निर्देश..

 

 

 

 

उत्तराखंड: पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने एक बार फिर बागियों को निशाने पर लिया। उनका कहना हैं कि मुख्यमंत्री पद की संभावना को लेकर जाने वालों के लिए भाजपा ने अंगूर खट्टे बना दिए। अब वहीं लोग अपना पुराना डीएनए तलाश कर कांग्रेस में आने को उत्सुक हैं। लोकतंत्र व उत्तराखंड के अपराधियों के साथ कैसा सलूक हो, इस पर विचार किया जाना चाहिए।

 

सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि 2016 में सरकार को गिराने में शामिल रहे कुछ लोग भाजपा में मुख्यमंत्री बनने की संभावना को लेकर गए। उन्हें कांग्रेस में हरीश रावत जमकर बैठा दिखाई दे रहा था। उन्हें मालूम था कि यदि कांग्रेस जीतेगी तो फिर हरीश रावत ही मुख्यमंत्री बनेगा। उन्हें लगता था कि भाजपा में कोई काबिल व्यक्ति मुख्यमंत्री पद के लिए नहीं है। कुछ लोग धन के लोभ में गए तो कुछ धन और दबाव में गए। जो दबाव और धन में गए, उनसे मुझे को कोई गिला नहीं है।

 

उनका कहना हैं कि जो लोग उन्हें बार-बार कोसते हैं, वो अपने चुनाव क्षेत्रों को देख लें। उनके कार्यकाल में स्वीकृत कार्य ही हुए। दल बदलने के बाद विकास पुरुष समझकर नवाजे गए व्यक्तियों से जनता पूछ रही है कि अब विकास कहां चला गया है। ऐसे लोग, जिन्हें अपने क्षेत्रों में विकास दिखाई नहीं दे रहा है और जो मुख्यमंत्री पद की संभावना लेकर भाजपा में गए थे, दोनों ही बेचैन हैं।

 

 

 

 

 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रदेश में भारी बारिश के कारण जान-माल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही बचाव एवं राहत कार्यों के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्त्‍ताओं को अलर्ट रहते हुए सेवा कार्य में जुटने के निर्देश दिए हैं। कौशिक ने पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी सहित अन्य जिलों के पार्टी पदाधिकारियों से फोन पर बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली।

 

उन्होंने कहा कि सभी जिलों में कोरोना काल से ही पार्टी संगठन के काल सेंटर स्थापित हैं और सभी पदाधिकारी प्रशासन से समन्वय स्थापित कर इनके माध्यम से जरूरतमंदों की मदद को जुट जाएं। जिस तरह से पार्टीजनों ने कोरोनाकाल में जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई, उसी तरह अब आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जुटने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद जिलाधिकारियों से बात कर अपडेट ले रहे हैं और सरकार पूरी मुस्तैदी से राहत कार्यों पर नजर रखे हुए है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top