Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

आगामी यात्रा को लेकर मानसिक रूप से तैयार रहें जवान: डाॅ विशाखा..

आगामी यात्रा को लेकर मानसिक रूप से तैयार रहें जवान: डाॅ विशाखा..

पुलिस लाइन रतूड़ा में पुलिस कार्मिकों का मासिक सम्मलेन का आयोजन..

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 पुलिस कार्मिकों को किया प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित..

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। पुलिस विभाग के तत्वाधान में पुलिस कार्मिकों का मासिक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस कार्मिकों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। साथ ही आगामी केदारनाथ यात्रा के दौरान यात्रा मार्ग पर डयूटी में तैनात विभागों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 15 पुलिस कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस लाइन रतूड़ा में आयोजित मासिक सम्मेलन में पुलिस अधीक्षक डाॅ विशाखा अशोक भदाणे ने उपस्थित कार्मिकों से गत वर्ष की यात्रा के दौरान आई समस्याओं की जानकारी के साथ ही सुझाव भी लिए। बताया कि गत वर्ष लगभग 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम के दर्शन किए थे। इस बार भी अत्यधिक संख्या में भक्तों की आने की उम्मीद है। कहा कि भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार आने वाले श्रद्धालुओं के साथ सौम्य एवं मधुर व्यवहार किया जाए। इस वर्ष की यात्रा में नियुक्त होने वाले पुलिस बल को आगामी दिवसों में प्रशिक्षण के साथ ही फस्ट एड की जानकारी भी दी जाएगी। यात्राकाल से पूर्व जनपद स्तर पर एक छोटी सी हस्त पुस्तिका (बुकलेट) भी तैयार की जा रही है, जिसमें महत्वपूर्ण नम्बर इत्यादि का समावेश रहेगा।

पुलिस कार्मिकों का हेल्थ चेकअप भी समय समय पर कराया जाएगा। सभी कार्मिकों को आगामी यात्रा के दृष्टिगत मानसिक रूप से तैयार रहने को कहा। साथ ही कहा कि यात्रा के दृष्टिगत अभी से पार्किंग स्थलों का चिन्हीकरण किया जाए। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग ने सोनप्रयाग व गौरीकुण्ड में सोलर पैनल लगाने का अनुरोध किया। सम्मेलन में पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने कहा कि आगामी समय में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ मधुर व्यवहार करना है।

जिम्मेदारी के साथ दिये गये कर्तव्यों का निर्वहन किया जाए। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विमल रावत, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स हर्षवर्द्धनी सुमन, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन गणेश लाल, यातायात निरीक्षक श्याम लाल, प्रभारी डीसीआरबी निरीक्षक मनोज नेगी, प्रभारी साइबर सैल निरीक्षक देवेन्द्र सिंह असवाल, प्रभारी एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स निरीक्षक योगेन्द्र सिंह गुसाईं, निरीक्षक एसडीआरएफ कर्ण सिंह समेत कई थाना प्रभारी एवं जवान उपस्थित थे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top