Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

टीकाकरण केन्द्रों में सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील..

पुलिस ने किया कंटेनमेंट जोनों का निरीक्षण, जनप्रतिनिधियों से किया संवाद स्थापित..

रुद्रप्रयाग: जनपद के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत रविवार को पुलिस ने कोविड कफ्र्यू का पूर्णतया पालन कराया गया। साथ ही टीकाकरण केन्द्रों पर सामाजिक दूरी का पालन के साथ ही मास्क का प्रयोग अवश्य करने की अपील की गई। ताकि कोरोना संक्रमण फैलने से बच सके। वही प्रभारी निरीक्षक अगस्त्यमुनि क्षेत्र के विभिन्न कंटेनमेंट जोनों का निरीक्षण कर जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित किया। जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने बाजारों को पूर्णतया बंद कराया।

 

आकस्मिक रूप से आवाजाही करने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। जिले के कई स्थानों पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए कोरोना वायरस टीकाकरण चल रहा है इन स्थानों पर भी पुलिस बल ने सामाजिक दूरी का पालन कराया गया। टीकाकरण के लिए आए लोगों से मास्क पहनकर और सामाजिक दूरी का पालन भी कराया गया।

वहीं थाना प्रभारी अगस्त्यमुनि निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी अधीनस्थ पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत बने कंटेनमेंट जोन भटवाड़ी, मणिगुह और मालखी का निरीक्षण किया। वहां लगी पुलिस ड्यूटियों को चेक किया गया तथा संबंधित ग्राम प्रधानों एवं ग्राम प्रहरियों से संवाद स्थापित किया। किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत आने पर तत्काल थाने में सूचना देने को कहा। कोरोना महामारी से बचाव के लिए अपने वाहन से अनाउंसमेंट भी किया गया।

 

पुलिस की स्थानीय जनता से शासन प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की गई, ताकि कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोका जा सके। वहीं उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेन्द्र वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग, पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी, तहसीलदार ऊखीमठ और थानाध्यक्ष ऊखीमठ द्वारा संयुक्त रुप से कस्बा ऊखीमठ में लगे कोविड कफ्र्यू का जायजा लिया गया। इस दौरान पाया गया कि बाजार पूर्णतया बंद हैं।

 

आकस्मिक कार्यों के दृष्टिगत कुछ वाहन संचालित हो रहे थे, जिनसे आवश्यक पूछताछ की गई। इस अवसर पर कोई भी व्यक्ति कोविड कफ्र्यू का उल्लंघन करता हुआ नहीं पाया गया। वहीं पुलिस उपाधीक्षक अनिल मनराल के नेतृत्व में कस्बा गुप्तकाशी में पुलिस बल द्वारा स्थानीय व्यापारियों और लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया गया। पुलिस द्वारा लाउड हेलर एवं वाहन से अपील प्रसारित की गई कि कोविड नियमों का पालन करें। व्यापारी गण भी अपनी दुकानों पर सामाजिक दूरी का पालन करवाएं तथा ग्राहकों से भी अपील की गई कि वे सामान लेते वक्त सामाजिक दूरी का ख्याल रखें और अनिवार्य रूप से मास्क धारण करें।

 

इस अवसर पर उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाई जा रही जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए नई योजना ’मिशन हौसला’ के बारे में भी लोगों को बताया गया। इस अवसर पर निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली, थाना प्रभारी गुप्तकाशी निरीक्षक रविंद्र शाह सहित थाना गुप्तकाशी का पुलिस बल उपस्थित रहा। इसके अलावा पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी द्वारा वर्तमान समय में जनपद में 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए लग रहे टीकाकरण केंद्रों का भी निरीक्षण कर ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस बल को उपस्थित लोगों से सामाजिक दूरी का पालन कराए जाने को लेकर निर्देशित किया गया तथा वैक्सीन लगाने के लिए आए लोगों से भी सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top