Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

उत्तराखंड में अब पुलिस दरोगा भर्ती की भी होगी जांच..

उत्तराखंड में अब पुलिस दरोगा भर्ती की भी होगी जांच..

 

 

 

 

 

 

 

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले की फिलहाल राज्य में जांच की जा रही है। मामले में अब तक 25 लोगों को हिरासत में लिया गया है और रोजाना नई जानकारियां सामने आ रही हैं। आपको बता दें कि अब उत्तराखंड में 2015-16 में हुई दरोगा भर्ती परीक्षा विवादो में आ गई है।

 

उत्तराखंड: यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले की फिलहाल राज्य में जांच की जा रही है। मामले में अब तक 25 लोगों को हिरासत में लिया गया है और रोजाना नई जानकारियां सामने आ रही हैं। आपको बता दें कि अब उत्तराखंड में 2015-16 में हुई दरोगा भर्ती परीक्षा विवादो में आ गई है। भर्ती प्रक्रिया के संबंध में गंभीर आरोप लगाए गए हैं,तो वहीं पुलिस मुख्यालय ने शासन को विजिलेंस जांच के लिए प्रस्ताव भेज दिया है।

आपको बता दे कि यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में की जा रही जांच में एसटीएफ द्वारा कल पंतनगर विश्व विद्यालय के रिटायर्ड असिस्टेंट ऑफिसर दिनेश चंद जोशी को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें पूछताछ की गई। दरोगा भर्ती की परीक्षा भी पंतनगर विश्व विद्यालय द्वारा ही कराई गई थी। ऐसे में दरोगा भर्ती पर भी सवाल उठे है। बताया जा रहा है कि 2015 में हुई दरोगा भर्ती में 339 अभ्यर्थी परीक्षा देकर दरोगा बने थे। कहा जा रहा है कि मामले में अन्य भर्तियों में भी धांधली के अहम सुबूत हाथ लगे है और कई शिकायते भी सामने आ रही है।

पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को पुलिस विंग को छोड़ किसी अन्य जांच एजेंसी से 2015 दरोगा भर्ती में गड़बड़ी आशंका जाहिर करते हुए निष्पक्ष पारदर्शी जांच का प्रस्ताव भेजा था। उसी प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए गृह विभाग ने विजिलेंस को साल 2015 दारोगा भर्ती जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि विजिलेंस पुलिस विभाग के अधीन नहीं आता। यही कारण है कि मुख्यालय के प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए विजिलेंस को जांच सौंपी गई है

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top