Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

केदारनाथ यात्रा पर आयी श्रद्धालु के लिए देवदूत बनी मित्र पुलिस..

वृद्ध महिला को मृत समझकर छोड़ गए थे साथ में यात्रा पर आए साथी..

मित्र पुलिस ने तीर्थ पुरोहित एवं व्यापारियों की मदद से महिला को पहुंचाया सकुशल घर..

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अब तक यात्रा का आंकड़ा भी 30 हजार के पार हो चुका है। ऐसे में जिला प्रशासन और पुलिस पर भी काफी दबाव देखने को मिल रहा है। मित्र पुलिस की ओर से तीर्थयात्रियों की हरसंभव मदद की जा रही है। केदारनाथ यात्रा पर आई एक महिला के बेसुध अवस्था में पड़े होने के बाद पुलिस की ओर से उसे स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाकर मदद पहुंचाई गई। साथ ही उसे उसके घर भी भेजा गया।

दरअसल, केदारनाथ धाम में एक होटल स्वामी ने पुलिस को सूचना दी कि होटल के सामने एक वृद्ध महिला बेसुध अवस्था में पड़ी है। इसके बाद चैकी प्रभारी मंजुल रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम के सहयोग से महिला को केदारनाथ स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया और महिला को होश में लाया गया। होश में आने के बाद महिला यात्री ने अपना नाम बुधवारा बाई पटेल (उम्र 71 वर्ष) निवासी छत्तीसगढ़ बताया।

 

महिला ने बताया वह अपने अन्य साथियों के साथ केदारनाथ धाम आई थी। इस दौरान पता नहीं वह कैसे बेहोश हो गई और उसके साथी संभवतया उसे मृत समझकर छोड़कर चले गए। महिला के थोड़ा स्वस्थ होने पर पुलिस टीम ने महिला को केदारनाथ मंदिर के दर्शन कराए और स्थानीय व्यापारियों, पंडा समाज द्वारा सामूहिक रूप से पैसे इकट्ठे कर डंडी-कंडी के माध्यम से केदारनाथ हेलीपैड और यहां से एरो एयरक्राफ्ट कंपनी के हेलीकॉप्टर से त्रियुगीनारायण हेलीपैड पहुंचाया।

 

कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस द्वारा महिला को त्रियुगीनारायण से सोनप्रयाग लाया गया। वृद्ध महिला यात्री जिस बस से सोनप्रयाग पहुंची थी। सोनप्रयाग स्थित पार्किंग से उस बस का पता कराया गया और बस में बैठाकर उसके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। वृद्ध महिला यात्री ने जनपद पुलिस, स्वास्थ्य विभाग की टीम, स्थानीय पंडा पुरोहित एवं हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top