Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

महिला से दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

महिला से दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

 

 

रुद्रप्रयाग। चाचा से मारपीट कर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटनाक्रम के अनुसार एक महिला ने गुप्तकाशी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि गत् 18 मार्च को दो व्यक्तियों ने अपने वाहन से उसे व उसके चाचा को लिफ्ट देकर कुछ दूरी पर उसके चाचा को शराब पीलाकर उनके साथ मारपीट की। पैंसे भी छीनकर चाचा का मोबाइल फोन झाड़ियों में फेंक दिया और चाचा को फोन ढूंढने के लिए भेज दिया। इसके बाद उसी वाहन में जंगल में कहीं ले जाकर दोनों ने दुष्कर्म किया। वाहन से वापस गुप्तकाशी लाकर यहां से फाटा बाजार में छोड़ दिया। किसी तरह थाना गुप्तकाशी पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की। शिकायत के आधार पर थाना गुप्तकाशी में आरोपी दर्शन लाल पुत्र पूरण लाल उम्र 34 वर्ष व धर्मेंद्र कुमार उर्फ धर्मू पुत्र राम लाल उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम नाला (कर्णधार) के खिलाफ धारा 376 डी, 427, 506, 392, 411, 120 बी भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी गुप्तकाशी के नेतृत्व में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त वाहन को बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया है। पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक संयोगिता, आरक्षी विनय कुमार व महिला आरक्षी संतोषी शामिल थे।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top