Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

21 अक्टूबर को पीएम मोदी आएंगे केदारनाथ

21 अक्टूबर को पीएम मोदी आएंगे केदारनाथ..

पूजा अर्चना के बाद पुननिर्माण कार्यो का लेंगे जायजा..

 

 

 

 

 

 

 

आगामी 21 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड आएंगे। जहाँ वो भगवान केदारनाथ के दर्शनों के साथ ही विशेष पूजा अर्चना करेंगे। पीएम मोदी का बद्रीनाथ में भी पूजा अर्चना का कार्यक्रम है।

 

उत्तराखंड: आगामी 21 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड आएंगे। जहाँ वो भगवान केदारनाथ के दर्शनों के साथ ही विशेष पूजा अर्चना करेंगे। पीएम मोदी का बद्रीनाथ में भी पूजा अर्चना का कार्यक्रम है। चीन सीमा पर जवानों से मिलने के साथ ही वो केदारनाथ और बद्रीनाथ में पुननिर्माण कार्यो का भी जायजा लेंगे। पीएम मोदी का दीपावली से पहले उत्तराखंड दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पीएम मोदी 21 अक्टूबर की शाम को विशेष विमान से जोलीग्रांट पहुंचेंगे। जहाँ से वो सेना के हेलीकॉप्टर से केदारनाथ को रवाना होंगे।पीएम मोदी सातवीं बार केदारनाथ के दौरे पर होंगे। इससे पहले भी वो दीपावली के मौके पर केदारनाथ दर्शनों को आ चुके हैं। उल्लेखनीय है कि इन दिनों मुख्यमंत्री धामी गढ़वाल के दौरे पर हैं। जहाँ वो बद्रीनाथ व केदारनाथ में हुए पुननिर्माण कार्यो का जायजा ले रहे हैं।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top