Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

ऑस्कर विजेता एक्टर सिडनी पोइटियर का हुआ निधन..

ऑस्कर विजेता एक्टर सिडनी पोइटियर का हुआ निधन..

बराक ओबामा-अनिल कपूर सहित अन्य बड़ी हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि..

 

देश -विदेश : हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सिडनी पोइटियर का हुवा 94 साल की उम्र निधन हो गया है। जिन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। शुक्रवार को बहामियन विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। सिडनी पहले अश्वेत अभिनेता थे नागरिक अधिकार आंदोलन के दौरान उन्होंने एक पीढ़ी को प्रेरित किया। 50 और 60 के दशक में जब अमेरिका में नस्लवाद को लेकर तनाव की स्थिति थी उस वक्त सिडनी पोइटियर ने कट्टरता और रूढ़िवाद को चुनौती देने वाले प्रोजेक्ट किए। इनमें 1967 में आई ‘गेस हूज कमिंग टू डिनर’ और ‘इन द हीट ऑफ द नाइट’ प्रमुख है।

 

बड़ी हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि..

 

सिडनी पोइटियर के निधन पर जानी-मानी हस्तियों सहित प्रशंसक दुख व्यक्त कर रहे हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ट्वीट कर शोक जताया। उन्होंने लिखा- ‘अपनी दमदार भूमिकाओं और विलक्षण प्रतिभा के धनी सिडनी पोइटियर ने हमें एक साथ लाने के लिए सिनेमा की शक्ति का खुलासा किया। उन्होंने अभिनेताओं की एक पीढ़ी के लिए दरवाजे खोले। मिशेल और मैं उनके परिवार और प्रशंसकों को प्यार भेजते हैं।‘

अमेरिकी टीवी होस्ट ओपरा विनफ्रे ने सिडनी के साथ की एक तस्वीर शेयर की और लिखा ‘मेरे लिए, महान पेड़ में से सबसे बड़ा गिर गया: सिडनी पोइटयर। एक मेंटॉर के तौर पर उन्हें प्यार करना मेरे लिए सम्मान की बात है। एक दोस्त, एक भाई, आत्मविश्वास से भरा, बुद्धिमान टीचर।‘

अभिनेता अनिल कपूर ने सिडनी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा- ‘सिडनी पोइटियर, मेरे बचपन के आदर्श थे जिंदगी भर के लिए प्रेरणा और मेरी पसंदीदा फिल्मों के स्टार, हमेशा आपका प्रशंसक। श्रद्धांजलि।‘

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top