Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

ऑस्कर में राजामौली की RRR ने रचा इतिहास..

ऑस्कर में राजामौली की RRR ने रचा इतिहास..

नाटु नाटु को मिला बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड..

 

 

 

 

 

 

देश-विदेश: ऑस्कर अवॉर्ड 2023 की घोषणा हो गई है और इस बार साउथ मूवी RRR ने इतिहास रच दिया है. भारत को उसका दूसरा ऑस्कर अवॉर्ड मिल गया है. ऑस्कर के 95वें संस्करण पर सभी की निगाहें टिकी थीं. इस बार भारत की ओर से तीन फिल्मों ने अलग-अलग कैटेगरीज में अपनी दावेदारी पेश की थी. जिसमें से दो फिल्मों ने ऑस्कर में बाजी मार ली है. लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थियेटर में ऑस्कर का आयोजन हुआ जहां फिल्म के म्यूजिक कंपोजर एम एम कीरवानी और लिरिस्ट चंद्रबोस ने मंच पर अवॉर्ड हासिल किया.

फिल्म के सॉन्ग नाटु नाटु को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था. इसके साथ फिल्म ब्लैक पैंथर से लिफ्ट मी अप, टॉप गन मेवरिक से होल्ड माए हैंड, एव्रीथिंग एव्रीवेयर ऑल एट वन्स से दिज इज ए लाइफ और टेल इट लाइक वुमन से सॉन्ग अप्लॉज को भी नॉमिनेट किया गया था.

राजामौली ने जताया खुद पर भरोसा..

फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से ऑस्कर के लिए गुजराती फिल्म द छैलो शो को नॉमिनेशन के लिए भेजा गया था लेकिन इस फिल्म का सफर ज्यादा आगे नहीं जा सका था. वहीं RRR फिल्म के डायरेक्टर एस एस राजामौली ने इस बात पर निराशा जताई थी कि उनकी फिल्म को ऑस्कर के लिए भारत की तरफ से नहीं भेजा गया. साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि जो हो गया सो हो गया, वे ऐसे हाथ पे हाथ रखकर बैठने वालों में से नहीं हैं और उन्होंने फिल्म को अपनी तरफ से ऑस्कर के लिए भेजा था.

भारत ने जीते दो-दो ऑस्कर..

इसके साथ ही इस साल ऑस्कर एक और वजह से खास रहा. भारत को साल 2023 में पहली बार ऑस्कर मिला और एक नहीं बल्कि दो-दो अवॉर्ड देश ने हासिल किया. RRR के नाटु नाटु के अलावा गुनीत मोंगा और कार्तिकी गोंजाल्विस की फिल्म द एलिफेंट व्हिस्परर्स को ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया. ये एक शॉर्ट फिल्म थी और इसे बेस्ट डॉक्युमेंट्री की शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था. इसकी कहानी जानवरों को लेकर संवेदनशीलता पर आधारित थी और इसमें रघु नाम के एक बेबी हाथी की कहानी दिखाई गई थी.

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top