देश/ विदेश

मेरठ में मस्जिद की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल..

मेरठ में मस्जिद की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल..

देश-विदेश: उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर में धार्मिक स्थल (मस्जिद) की दीवार गिरने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। वहीं हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का कार्य शुरू किया। एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

 

बताया जा रहा हैं कि अहमदनगर गली नंबर-9 में मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़कर लोग घर लौट रहे थे। वहीं तेज बारिश आने के चलते कुछ लोग मस्जिद में ही रुक गए। इसी दौरान मस्जिद की एक निर्माणाधीन दीवार गिर गई, जिसमें एक दर्जन लोग दब गए। इस दौरान चीख-पुकार मच गई और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। किसी तरह उन्होंने दीवार के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला।

 

उधर, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि पुलिस अभी मलबे को हटाने में लगी। शहर विधायक रफीक अंसारी भी मौके पर पहुंच गए। अभी मरने वालों के नाम पता नहीं चल पाए हैं। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा कि अभी एक व्यक्ति के मरने की पुष्टि डॉक्टर द्वारा की गई है, जिसका नाम अफगान (32 वर्ष) है। दो लोगों की हालत गंभीर बनी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top