प्रशासन को सौंपी पांच हजार फेस मास्क व पांच सौ फेस शील्ड सहित अन्य जरूरी सामग्री..
रुद्रप्रयाग: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा रुद्रप्रयाग ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए प्रशासन को मदद दी है। मोर्चा ने जिलाधिकारी मनुज गोयल को कोविड संक्रमण के दौर में जरूरतमंद लोगों के लिए पांच हजार फेस मास्क, पांच सौ फेस शील्ड सहित जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई है। मोर्चा बीते वर्ष भी कोरोना काल के दौरान जरूरतमंदों की मदद को आगे आया था। गुरुवार को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी मनुज गोयल से मुलाकात की। इस मौके पर मोर्चा ने जिला प्रशासन को पांच हजार फेस मास्क, पांच सौ फेस शील्ड मास्क सौंपे।
जिला मुख्य संरक्षक शंकर भट्ट ने बताया कि वैश्विक महामारी के दौर में कर्मचारी भी सहयोग के लिए लगातार हाथ बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस सहायता के अलावा स्वास्थ्य विभाग को जल्द ही उपकरण व मेडिकल किट भी प्रदान की जाएंगी। अगस्त्यमुनि ब्लॉक अध्यक्ष गिरिजेश सेमवाल ने कहा कि मोर्चा ने जिला स्तर पर कंट्रोल रुम स्थापित किए हैं। हेल्पलाइन से सहयोग मांगने वालों की लगातार मदद की जा रही है। जिला संयुक्त मंत्री संदीप रावत ने कहा कि टीकाकरण शत-प्रतिशत हो इसके लिए सरकार को ठोस रणनीति बनानी होगी। उन्होंने सहयोग के लिए लोगों से बढ़-चढ़कर आगे आने का आह्वान भी किया।
इस मौके पर मोर्चा के मंडलीय सचिव नरेश भट्ट, अंकित रौथाण रणबीर सिंधवाल, सुखबीर बिष्ट, अवधेश सेमवाल, हरभजन सिंह बिष्ट, अकुंश नौटियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल शाह, महिला उपाध्यक्ष शशि चैधरी, देवेश देवशाली, रजत कुमार, रणजीत शाह, सन्दीप रावत, प्रदीप रावत, दुर्गाप्रसाद भट्ट, गिरिजेश सेमवाल, कैलाश गाग्र्य, बीएल आर्य, अनुसूया प्रसाद, कमल नेगी, प्रवीण घिल्डियाल व अवतार सिंह आदि मौजूद थे।
