स्वास्थ्य लाभ लेने गया वृद्ध लापता..
रुद्रप्रयाग। स्वास्थ्य लाभ के लिए चन्द्रापुरी आया एक वृद्ध तीन दिनों से लापता चल रहा है। परिजनों की ओर से गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना अगस्त्यमुनि में दर्ज कराई गई है, जिसके बाद से पुलिस वृद्ध व्यक्ति की ढूंढखोज में जुटी हुई है। तहसील ऊखीमठ की ग्राम क्यूंजा निवासी श्रीमती गीता देवी ने बताया कि उनके पिता ज्ञान सिंह उम्र्र 64 वर्ष क्यूंजा गांव से 14 सितम्बर की सुबह छः बजे स्वास्थ्य लाभ के लिए चन्द्रापुरी गए थे, लेकिन देर शाम तक भी वे घर नहीं लौटे। चन्द्रापुरी में कुछ लोगों से जानकारी लेने पर भी उनका कोई अता-पता नहीं चल पाया, जबकि नाते-रिश्तेदारों में भी पता किया गया। इसके बाद थाना अगस्त्यमुनि में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। उन्होंने थानाध्यक्ष से जल्द से जल्द पिता की ढूंढखोज की गुहार लगाई है। वहीं वृद्ध व्यक्ति के लापता हो जाने के बाद पुलिस खोजबीन में जुट गई है।