Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

कोई भी अधिकारी अपना फोन स्विच आॅफ नहीं रखेंगे: महाराज

कोई भी अधिकारी अपना फोन स्विच आॅफ नहीं रखेंगे: महाराज..

जिला सभागार रुद्रप्रयाग में पर्यटन मंत्री ने ली यात्रा संबंाधी अधिकारियों की बैठक..

तीर्थयात्रियों को हर संभव मदद देने के दिए निर्देश..

रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा अपने चरम में है और भारी संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आ रहे हैं। इसलिए जरूरी है कि केदारनाथ धाम यात्रा में आने वाले तीर्थ यात्रियों को हर सुविधा प्रदान की जाए। इसके लिए जिस स्तर पर जो भी व्यवस्थाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी हैं, वह समय से उपलब्ध कराई जाए। यात्रा मार्गो में तीर्थयात्रियों को हरसंभव मदद दी जाए, जिससे वे यहां से अच्छा संदेश लेकर जाएं।

जिला सभागार में केदारनाथ यात्रा संबंधी बैठक लेते हुए लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कोई भी अधिकारी अपना फोन स्विच आॅफ नहीं रखेंगे तथा जन प्रतिनिधियों का फोन आने पर फोन को अनिवार्य रूप से रिसीव करेंगे। यदि किन्हीं कारणों से फोन नहीं उठा पाते हैं तो काॅल बैक करना सुनिश्चित करें तथा जन प्रतिनिधियों द्वारा जो भी समस्या से बताई जाती हैं,

उन पर तत्काल कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए काबीना मंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि यात्रा में आने वाले तीर्थ यात्रियों का उचित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए और जो यात्री हाइपर टेंशन, अस्थमा आदि रोगों से ग्रस्त हैं उनका स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत ही यात्रा करने की अनुमति दी जाए। यह भी प्रचारित प्रसारित किया जाए कि जिनको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी है, वह अपना स्वास्थ्य परीक्षण करने के उपरांत ही यात्रा पर आएं।

उन्होंने यात्रा मार्ग व केदारनाथ धाम में पर्याप्त मात्रा में आॅक्सीजन सिलेंडर रखने के भी निर्देश दिए। साथ ही घोड़े-खच्चरों का ठीक ढंग से संचालन करने के निर्देश दिए तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने को कहा। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग में जिन स्थानों पर रैलिंग टूटी हुई हैं, उन स्थानों पर यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत रैलिंग लगाने का कार्य सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने रामबाड़ा में बनाए जा रहे पुल का निर्माण भी शीघ्रता से शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। ऊखीमठ-कुंड के पास क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण कार्य त्वरित गति से करते हुए शीघ्रता से शीघ्र यातायात के लिए शुरू करने के निर्देश एनएच के अधिकारियों को दिए। इसके साथ यात्रा मार्ग में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था एवं निकलने वाले कूड़े का उचित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए तथा यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में पर्याप्त शौचालयों की व्यवस्था के लिए सुलभ इंटरनेशनल को निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी व असुविधा न हो।

काबीना मंत्री ने यात्रा मार्ग में पार्किंग व्यवस्था भी सुव्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए, ताकि जाम की स्थिति न हो। उन्होंने यात्रा मार्ग व केदारनाथ धाम में विद्युत आपूर्ति एवं पेयजल व्यवस्था को दुरस्त रखने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चैधरी, अध्यक्ष बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अजेंद्र अजय, जिला अध्यक्ष भाजपा दिनेश उनियाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महावीर पंवार, मंडल अध्यक्ष रुद्रप्रयाग सुरेंद्र रावत, ग्रामीण सुरेंद्र जोशी, तल्ला नागपुर सुभाष पुरोहित, मीडिया प्रभारी सतेंद्र बत्र्वाल, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल, ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. बीके शुक्ला, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ आशीष रावत, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार, परियोजना निदेशक रमेश चन्द्र, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, अधिशासी अभियंता एनएच वंदिता, लोनिवि निर्भय सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top