उत्तराखंड

इस एनजीओ के संचालक पर दुष्कर्म का एक और मुकदमा दर्ज..

इस एनजीओ के संचालक पर दुष्कर्म का एक और मुकदमा दर्ज..

उत्तराखंड: दून की नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने 12 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी एनजीओ जगत जीवन ज्योति गुरुकुल नवादा के संचालक जनार्दन बिंजोला के खिलाफ एक और बालिका के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली महिला ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई कि कुछ साल पहले उनकी 13 साल की बेटी एनजीओ में रहती थी। आरोपी संचालक ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और यह बात किसी से कहने से जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना हैं कि डर के मारे वह अपनी बेटी को चुपचाप घर ले गई।

 

लेकिन अब जब देहरादून की एक महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई तो वह भी शिकायत दर्ज करने के लिए आगे आई। इंस्पेक्टर राकेश गुसांई का कहना हैं कि आरोपी जर्नादन बिंजोला व उसकी सहयोगी के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बीते रविवार को एक महिला ने नेहरू कालोनी थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी दो बेटियां एनजीओ में पढ़ती हैं। एनजीओ का संचालक उनकी बड़ी बेटी के साथ पिछले एक महीने से दुष्कर्म करता आ रहा था।

 

महिला की छोटी बेटी ने आरोपी को दुष्कर्म करते हुए देख लिया। रविवार को जब महिला अपनी बच्चियों से मिलने के लिए एनजीओ पहुंची तो उन्होंने आपबीती सुनाई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अन्य बच्चियों के साथ भी दुष्कर्म करने की संभावना है, इसलिए पुराने रिकार्ड को खंगाला जा रहा है, कि एनजीओ में कितने बच्चे पढ़ते थे, उनकी पूछताछ की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top