उत्तराखंड

युवा देवरियाताल की प्राकृतिक सौंदर्य से हुए रूबरू..

युवा देवरियाताल की प्राकृतिक सौंदर्य से हुए रूबरू..

नेहरू युवा केन्द्र ने देवरियाताल में किया नेचर वॉक का आयोजन..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। नदी उत्सव कार्यक्रम के तहत गंगा और उसकी सहायक नदियों पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में ‘नमामि गंगे युवाओं की सहभागिता परियोजना‘ के अन्तर्गत नदी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन गया। कार्यक्रम के तहत विकासखण्ड ऊखीमठ के देवरियाताल में नेचर वॉक का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं को प्राकृतिक सौंदर्य एवं उसके संरक्षण को बनाये रखने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके साथ ही योग एवं ध्यान की गतिविधि का आयोजन भी किया गया। जिला युवा अधिकारी राहुल डबराल ने योग की विभिन्न मुद्राओं के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ रहने के लिए जागरूक किया।युवाओं के मध्य योग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में 75 युवा मण्डल के सदस्य, गंगा दूत एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक की भागीदारी रही।

पुरुष वर्ग में प्रियांशु प्रथम, अशोक द्वितीय एवं अनुराग तृतीय स्थान एवं महिला वर्ग में प्रथम स्थान मोनिका, द्वितीय स्थान आंचल एवं तृतीय स्थान पर शीतल रही। इस मौके पर कविता जुगरान, अभिलाषा पंवार, राष्ट्रीय स्वयं सेवक निशा, प्रीति, राजेन्द्र कुमार, मयंक, विजय पाल, सुमित नेगी, सन्तोष बिष्ट मौजूद थे।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top