उत्तराखंड

नेहरू युवा केन्द्र चलायेगा एक माह तक जिले में स्वच्छता अभियान..

नेहरू युवा केन्द्र चलायेगा एक माह तक जिले में स्वच्छता अभियान..

पूरे जिले में 5,484 किलो प्लास्टिक संग्रह करने का लक्ष्य..

 

 

 

उत्तराखंड: जिला प्रशासन, विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी से संपंन होगा कार्यक्रम
रुद्रप्रयाग। नेहरू युवा केंद्र रुद्रप्रयाग की ओर से भी पूरे जिले में स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत प्रत्येक गांव से प्लास्टिक अवशिष्ट का संग्रह कर उसका निपटान किया जाएगा। इस अभियान के तहत पूरे जिले में 5,484 किलो प्लास्टिक संग्रह करने एवं उसके निपटान का लक्ष्य दिया गया है। जो जिला प्रशासन, विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी एवं सहयोग से संपंन होगा।

बता दें कि नेहरू युवा केंद्र संगठन की ओर से देश के सभी 744 जिलों के ढाई लाख गांवों में एक से 31 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत देश भर से 75 लाख किलो अपशिष्ट कचरा का संग्रह एवं निपटान किया जाएगा। रुद्रप्रयाग जिले में अभियान की रूपरेखा तीन चरणों में विभाजित की गई है, जिसमें प्रथम प्रारंभिक तैयारी, द्वितीय कार्यक्रम की लॉन्चिंग एवं तीसरा प्लास्टिक कचरा का संग्रह एवं निपटान करना है। इस कार्य को जिला प्रशासन एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं व विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर क्रियान्वित किया जाएगा।

 

नेहरू युवा केन्द्र रुद्रप्रयाग के जिला युवा अधिकारी राहुल डबराल ने बताया कि कार्यक्रम के तहत अवशिष्ट के संग्रहण के लिये हॉटस्पॉट एरिया चिन्हित किए गए हैं, जिसमें पर्यटन स्थल, शैक्षणिक संस्थान, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, राष्ट्रीय मार्ग के आसपास का क्षेत्र, ऐतिहासिक भवन, धार्मिक स्थल, अस्पताल आदि प्रमुख हैं। अभियान को सुसंगत तरीके से संचालित करने के लिये एक कैलेंडर बनाया गया है।

 

जिसमें अलग-अलग विभागों एवं संस्थाओं जैसे कॉरपोरेट सेक्टर, शैक्षणिक संस्थान, धार्मिक संस्थाएं, रेलवे, पुलिस, मीडिया, सीएपीएफ, पंचायती राज, वन विभाग, महिला समूह, फिल्म एवं टीवी इंडस्ट्री, टेलीकॉम एवं पोस्टल विभाग, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, एनएसएस, भारत स्काउट एंड गाइड, हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड, जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि, गैर सरकारी संगठन, सिविल सोसायटी, रेड क्रॉस, व्यापार मंडल, खेल जगत से जुड़ी हस्तियां आदि के लिए अलग अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं, जो इस अभियान का हिस्सा बनेंगे।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top