उत्तराखंड

जमलोकी के निधन से केदारघाटी में शोक की लहर..

जमलोकी के निधन से केदारघाटी में शोक की लहर..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। देवस्थानम बोर्ड के कार्याधिकारी एवं प्रचार अधिकारी नर्मदेश्वर प्रसाद जमलोकी के आकस्मिक निधन से केदारघाटी में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को उनका अन्तिम संस्कार पैतृक घाट में गमगीन माहौल में किया गया।
बता दें कि नगर पंचायत ऊखीमठ के ब्राह्मण खोली निवासी एनपी जमलोकी आचार्य जमलोकी परिवार से संबंध रखते हैं। उनकी केदारनाथ भगवान में अपार आस्था थी। वर्तमान में वह देवस्थानम बोर्ड में तैनात थे, जबकि वर्षों से श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में सेवा दे चुके थे। उनके निधन से सम्पूर्ण केदारघाटी क्षेत्र में शोक की लहर है।

 

उनके निधन पर कमेटी के अध्यक्ष पूर्व राज्य सभा सांसद मनोहर कांत ध्यानी, उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के सदस्य विधायक महेंद्र भट्ट, विधायक केदारनाथ मनोज रावत, पूर्व विधायक श्रीमती शैलारानी रावत, श्रीमती आशा नौटियाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चण्डी प्रसाद भट्ट, श्रीनिवास पोस्ती, आशुतोष डिमरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा, कनिष्ठ प्रमुख शैलेन्द्र कोटवाल, प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत, संरक्षक सन्दीप पुष्वाण, मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नेगी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्वाण, आचार्य हर्ष जमलोकी, सूरज जमलोकी, शुभम जमलोकी, विश्व मोहन जमलोकी, अभ्युदय जमलोकी, श्रीवर्धन जमलोकी,

 

सभासद प्रदीप धर्म्वाण, रवीन्द्र रावत, सरला देवी, पूजा देवी, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष आनन्द सिंह रावत, गुरिल्ला संगठन जिला अध्यक्ष बसन्ती रावत, वित्त नियंत्रक जगत सिंह चौहान, अनिल शर्मा, शिशुपाल वर्तवाल सुनील तिवारी, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, एएस नेगी, राकेश सेमवाल, राजेंद्र चौहान, गिरीश चौहान, गिरीश देवली, आरसी तिवारी, राजकुमार नौटियाल, प्रमोद नौटियाल, यदुवीर पुष्वाण, भूपेंद्र रावत, रमेश नेगी, डाॅ हरीश गौड़, संजय चमोली, मधुसूदन सुयाल, विशाल पंवार, दीपेंद्र रावत, अमित राणा, कुलदीप नेगी, रामचंद्र बिष्ट, प्रमोद कैशिव, बल्लभ सेमवाल, बीरेंद्र बिष्ट, संजय कुकरेती सहित देव स्थानम् बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों, तीर्थ पुरोहित समाज, उद्योग व्यापार मण्डल, जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top