उत्तराखंड

ड्यूटी पर तैनात मौली गांव के 21वीं गढ़वाल राइफल के नायब सूबेदार की हार्ट अटैक से मौत..

ड्यूटी पर तैनात मौली गांव के 21वीं गढ़वाल राइफल के नायब सूबेदार की हार्ट अटैक से मौत..

 

 

उत्तराखंड: कर्णप्रयाग ब्लाक के मौली गांव से एक दुःखद खबर सामने आ रही हैं। जहा 21वीं गढ़वाल राइफल के नायब सूबेदार आनंद सिंह की लैंसडाऊन में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। जिसके बाद से उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है। सूबेदार आनंद सिंह वर्तमान में 21 गढ़वाल राइफल में में सेवारत थे। वो 10 सप्ताह के प्री ड्रिल कैडर के लिए लेंसडाउन में तैनात थे।

नायाब सूबेदार आंनद सिंह मूल रूप से ग्राम मौली पो ओ कांचुआ तहसील कर्णप्रयाग जनपद चमोली के निवासी थे। अचानक शारीरिक व्यायाम के दौरान वो गिर गए। मौके पर मौजूद साथियों ने आनन-फानन में सूबेदार आनंद सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए। उनके पैतृक घाट लगासूं सोनला के मध्य में सैनिक सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top