उत्तराखंड

नगर पंचायत तिलवाड़ा ने किया पौधों का वितरण..

नगर पंचायत तिलवाड़ा ने किया पौधों का वितरण..

राबाइंका रुद्रप्रयाग में मनाई गई गांधी जयंती..

 

 

रुद्रप्रयाग। राजकीय बालिका इंटर काॅलेज रुद्रप्रयाग में एनएसएस स्वयं सेवियों, स्काउट गाइड, ईको कल्प विद्यालय के समस्त शिक्षिकाओं ने महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई। प्रधानाचार्या ममता रावत ने गांधी जयंती के बारे में बच्चों को जानकारी दी। अध्यापिका सुषमा चौधरी ने भी गांधी जी के बारे में विचार रखे। प्रवक्ता आशा चंद्रा ने कार्यकम्र का संचालन किया।

 

कार्यक्रम अधिकारी अंजू बिष्ट ने एक दिवसीय शिविर में स्कूल प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया, जिसमें एनएसएस स्वयं सेवियों ने झाड़ियां काटी। साथ ही कूड़ा व पौधे रोपे गये। इस मौके पर प्रधानाचार्या ममता रावत, प्रवक्ता आशा चंद्रा, मीनाक्षी सिंधवाल, शोभा डोभाल, सुषमा चौधरी, मीनाक्षी नेगी, हिमांशी, रानी चांदनी मेहर, अंजना रावत, संगीता परमार, गीता त्रिपाठी सहित अन्य छात्राएं मौजूद थी।

 

वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत तिलवाड़ा में गांधी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही स्थानीय लोगों विभिन्न प्रजाति के पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सुन्दर नुक्कड़ नाटक एवं कविता पाठ का आयोजन किया गया। साथ ही स्थानीय जनता को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा बच्चों को मास्क भी वितरित किए गए। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संजू जगवाण, ईई रविराज बंगारी सहित अन्य मौजूद थे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top