उत्तराखंड

युवा अपने जीवन में नशे से दूरी बनाए रखें: अर्पणा..

युवा अपने जीवन में नशे से दूरी बनाए रखें: अर्पणा..

नगर पंचायत तिलवाड़ा में क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन, तीन सौ से अधिक युवाओं ने लिया भाग..

 

 

रुद्रप्रयाग:  नगर पंचायत तिलवाड़ा में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें तीन सौ से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संजू जगवाण की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी अर्पणा ढोंढियाल ने पेशावर कांड के महानायक स्वर्गीय वीरचंद्र सिह गढ़वाली के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी अर्पणा ढांेढियाल ने कहा कि हमारे युवा कल के भविष्य हैं। युवाओं को अपने जीवन मे नशा, तम्बाकू आदि व्यसनों से दूरी बनाये रखनी होगी। अपने जीवन का एक लक्ष्य तय करें और उसे सफलता से पूरा करने के लिए समर्पित रहें। नगर पंचायत अध्यक्ष संजू जगवाण ने कहा कि मानव जीवन मिला है, इसे अच्छे कार्यो के लिए उपयोग में लाये। स्वास्थ्य और शारीरिक जीवन के लिए मेहनत करें। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में क्रॉस कंट्री दौड़ मे युवाओं ने भाग लिया।

 

सभी वर्गों के प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले प्रतियोगियों करे ईनाम के साथ ही जिलाधिकारी मनुज गोयल एवं अध्यक्ष नगर पंचायत तिलवाड़ा संजू जगवाण के हस्ताक्षर युक्त प्रशस्ति पत्र, नगद, धनराशि व मेडल दिये गये। बालिका वर्ग में प्रथम रवीना तो द्वितीय ऋतिका रही। 17 वर्ष से कम वर्ग आयु में पहला स्थान प्रियांशु, दूसरा स्थान नितेश ने हासिल किया।

 

18 वर्ष से अधिक वर्ग में प्रथम स्थान अंकित तो द्वितीय संजय रहे। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी रविराज बंगारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सकलानी, सामाजिक कार्यकर्ता महावीर सिंह जगवाण, सभासद संजय रावत, चांदनी देवी, शशि देवी सहित अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन सामाजिक कार्यकर्ता महाबीर सिंह जगवाण ने किया।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top