उत्तराखंड

ग्लेशियर टूटने से 100 से ज्यादा भेड़-बकरियों की मौत, चरवाहों की रोजी-रोटी पर संकट..

ग्लेशियर टूटने से 100 से ज्यादा भेड़-बकरियों की मौत, चरवाहों की रोजी-रोटी पर संकट..

ग्लेशियर टूटने से 100 से ज्यादा भेड़-बकरियों की मौत, चरवाहों की रोजी-रोटी पर संकट..

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ के मुनस्यारी के मल्ला जोहार क्षेत्र में ग्लेशियर की बर्फ खिसकने से सौ भेड़ और बकरियों की मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से पशुपालक और उनके परिवार गहरे सदमे में है। इस हादसे ने इन परिवारों से उनकी आमदनी का जरिया ही छिन गया। सालों की मेहनत से पाले-पोसे गए मवेशी चंद सेकेंड में बर्फ के नीचे दबकर मौत के मुंह में समा गए। चरवाहों के टेंट और राशन आदि सामान भी बर्फ में दब गया। जानकारी के अनुसार आसपास के गांवों में रहने वाले मनोहर सिंह, विशन सिंह पछाई और खुशाल सिंह के मवेशी घास चरने के लिए मल्ला जोहार के नंदा देवी बेस कैंप के पास गए हुए थे।

 

बीते हफ्ते जब भेड़-बकरियां बुग्यालों से होते हुए नीचे की ओर आ रही थीं तो मौसम खराब हो गया। चोटियों पर अचानक भारी हिमपात होने लगा, जिससे ग्लेशियर की बर्फ पिघलकर बुग्यालों तक पहुंच गई। हादसे में कई भेड़ें और बकरियां बर्फ में दब गईं। चरवाहों ने बर्फ में फंसी भेड़-बकरियों को किसी तरह ढूंढ कर बाहर निकाला। हादसे में सौ से अधिक मवेशियों की मौत हुई है। वन पंचायत के सरपंच ने कहा कि चरवाहों का राशन, टेंट और कुत्ते भी बर्फ में दब गए। उनके पास खाने का सामान तक नहीं रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top