उत्तराखंड

चमोली- देवल की कैल नदी में डूबने से चार किशोरों की मौत..

चमोली- देवल की कैल नदी में डूबने से चार किशोरों की मौत..

 

 

 

 

 

 

थराली विधानसभा के कलसिरी के देवल विकासखंड में 15 से 17 साल के चार युवकों की कैल नदी में डूबने से मौत हो गई हैं। शुक्रवार दोपहर से चारों किशोर लापता थे। आज शनिवार सुबह जब नदी में शव तैरते मिले तो ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

 

 

 

उत्तराखंड: थराली विधानसभा के कलसिरी के देवल विकासखंड में 15 से 17 साल के चार युवकों की कैल नदी में डूबने से मौत हो गई हैं। शुक्रवार दोपहर से चारों किशोर लापता थे। आज शनिवार सुबह जब नदी में शव तैरते मिले तो ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों किशोरों के शवों को नदी से निकाला। इस मामले में और आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। शुक्रवार से लापता चारों किशोरों को लेकर परिजन पूरी रात परेशान रहे।

 

परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन किशोरों का पता नहीं चल सका। जैसे ही यह पता चला कि आज सुबह कैल नदी में चार किशोरों के शव मिले हैं, इस घटना के बाद से पुरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। हाट कल्याणी-सावल मोटर मार्ग पर स्थित कलसिरी गाँव के नीचे कैल नदी में किशोरों के शव तैरते हुए पाए गए।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top