उत्तराखंड

मेघा कंपनी ने पांच कर्मचारियों को किया टर्मिनेट..

मेघा कंपनी ने पांच कर्मचारियों को किया टर्मिनेट..

मजदूरों का रेलवे के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी..

तीनों कार्यस्थलों पर मजदूरों ने किया काम ठप..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। संविदा श्रमिक संघ सम्बद्ध (सीटू) का रेलवे की कार्यदायी संस्था मेगा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्टक्चर कंपनी के खिलाफ आंदोलन और कार्यबहिष्कार जारी है। बुधवार को भी तीनों कार्यस्थलों पर मजदूरों ने कार्य बंद रखा। अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने अनेक कार्यस्थल पर जाकर मजदूरों को समर्थन दिया। वहीं मेघा कंपनी की ओर से पांच कर्मचारियों को कंपनी के खिलाफ षड़यंत्र रचने का आरोप लगाते हुए टर्मिनेट कर दिया गया है।

मुख्यालय स्थित सुमेरपुर में मजदूरों की हड़ताल दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण तरीके से जारी रही। कम्पनी व जिला प्रशासन द्वारा मजदूरों को डराने धमकाने सहित सारे षढ़यंत्रों को असफल कर काम से बितरित रहने के साथ साथ तीनों कार्यस्थलों पर एकजुटता दिखाते हुए मजदूरों ने दिन भर धरना दिया। मजदूरों ने संकल्प लिया है कि वे कम्पनी, शासन व प्रशासन के हर षढ़यंत्रों का मुकाबला कर अपना आन्दोलन मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा।

इस मौके पर मजदूरों के समर्थन में अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य महांमंत्री गंगाधर नौटियाल, उपाध्यक्ष राजाराम सेमवाल, जिला अध्यक्ष दौलत सिंह रावत ने तीनों कार्यस्थलों पर जाकर मजदूरों को संबोधित किया। साथ ही किसान मजदूरों के समर्थन की घोषणा की। कहा कि यदि कम्पनी प्रशासन ने मजदूरों की मांगें पूरी नहीं की तो बड़े पैमाने पर किसान जनता को भी मजदूरों के समर्थन में उतरने को बाध्य होना पड़ेगा।

वहीं दूसरी ओर आंदोलन कर रहे जागेश्वर बिष्ट, रविन्द्र सिंह, सूरजन सिंह, महिपाल सिंह एवं संजय सिंह नेगी को मेघा कंपनी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कंपनी के अधिकारियों ने पांचों कर्मचारियों को पत्र सौंपते हुए पिछले एक महीने से कंपनी के खिलाफ षड़यंत्र रचने और बाहरी लोगों का साथ देने का आरोप लगाया। कर्मचारियों को हटाये जाने से संविदा श्रमिक संघ में मेघा कंपनी के खिलाफ भारी आक्रोश बना हुआ है।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top