Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

सरकार के लिए चेतावनी होगी कर्णप्रयाग की हुंकार रैली: भट्ट..

सरकार के लिए चेतावनी होगी कर्णप्रयाग की हुंकार रैली: भट्ट..

18 को कर्णप्रयाग में आयोजित पुरानी पेंशन हुंकार रैली को लेकर बैठक..

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जनपद रुद्रप्रयाग की बैठक में 18 दिसम्बर को कर्णप्रयाग में होने वाली पुरानी पेंशन हुंकार रैली को सफल बनाने पर चर्चा की। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के जनपद अध्यक्ष अंकित रौथाण की अध्यक्षता में हुई बैठक में रैली के लिए रणनीति पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मोर्चा के मंडलीय महासचिव नरेश कुमार भट्ट ने कहा कि कर्णप्रयाग की हुंकार रैली उत्तराखंड सरकार को लोकसभा चुनाव से पहले चेतावनी होगी।

उन्होंने गढ़वाल मंडल से हर कार्मिक को बढ़-चढ़ कर रैली में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। प्रांतीय कोषाध्यक्ष रणवीर सिंधवाल ने कहा कि हुंकार रैली पुरानी पेंशन बहाली की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। जनपदीय संरक्षक शंकर भट्ट ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कार्मिकों ने सरकार बदल कर पुरानी पेंशन प्राप्ति का रास्ता पकड़ा है, मगर उत्तराखंड का कार्मिक सड़क से सदन तक सरकार को घेर कर पुरानी पेंशन हासिल करके रहेगा।

 

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की जिला कार्यकारणी व तीनों ब्लॉकों की कार्यकारणी हुंकार रैली को सफल बनाने के लिए प्रत्येक विभाग के कार्मिकों को जागरूक करेगी।

 

जिला मीडिया प्रभारी एवं ऊखीमठ ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश गार्गी ने संयुक्त रूप कहा कि रैली में महिला कार्मिकों की अधिकतम भागेदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस मौके पर राजकीय शिक्षक संघ जनपद रुद्रप्रयाग अध्यक्ष नरेश कुमार भट्ट ने राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा को राजकीय शिक्षक संघ का पूर्ण समर्थन प्रदान किया।

इस मौके पर एनपीएस के तहत सेवानिवृत कार्मिक खेम सिंह रावत ने ऐलान किया कि वह अपनी एक महीने की पेंशन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और जनपद के विधायक को सौंपेंगे कि वह इस राशि से एक महीने अपना घर चलाकर देखें। राजकीय शिक्षक संघ जनपद रुद्रप्रयाग से जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भट्ट, उपाध्यक्ष शीशपाल पंवार ने पुरानी पेंशन हुंकार रैली को पूर्ण समर्थन प्रदान किया।

मिनिस्ट्रियल फेडरेशन जिलाध्यक्ष रणजीत गुसाईं, जिला महामंत्री सुखदेव सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष अंकित रावत, सदस्य भरोसी भारती ने सामूहिक रूप से पुरानी पेंशन हुंकार रैली को पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि पुरानी पेंशन योजना जरूरी है। बैठक का संचालन जिला मंत्री अंकुश नौटियाल ने किया। बैठक को जखोली ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण घिल्डियाल, राजकीय शिक्षक संघ उपाध्यक्ष शीशपाल पंवार, आशीष शुक्ला, विरेंद्र बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष रणवीर पंवार, प्रमोद जगवाण, खेम सिंह रावत, सुधांशु बेंजवाल आदि ने संबोधित किया।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top