उत्तराखंड

एकजुट होकर शिक्षा हित में करें कार्य: भट्ट

एकजुट होकर शिक्षा हित में करें कार्य: भट्ट..

राशिसं ब्लाॅक कार्यकारिणी अगस्त्यमुनि की बैठक, भट्ट को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी..

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक कार्यकारणी अगस्त्यमुनि की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष शंकर भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें कार्यकारणी का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से पूर्व अध्यक्ष रणवीर पंवार को संरक्षक मनोनीत किया गया। इसके अलावा संतोष पंवार को कोषाध्यक्ष, विजयपाल आर्य वरिष्ठ सलाहकार, विजय इजरवाल मीडिया प्रभारी, अतुल नेगी प्रवक्ता, मनीष गार्गी आईटी सेल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। जबकि संदीप भट्ट, विपिन गोस्वामी, शांति गोस्वामी को कार्यकारणी सदस्य मनोनीत किया गया।

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष ने सभी मनोनीत सदस्यों को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की और अपेक्षा जताई कि सभी सदस्य संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। ब्लॉक उपाध्यक्ष शंभू ओडियाल ने सभी को एकजुट होकर शिक्षक व शिक्षा हित में कार्य करने का आहवान किया। ब्लॉक संयुक्त मंत्री सुनील कुमार ने शत-प्रतिशत सदस्यता के लिए प्रयास रहने पर जोर दिया। सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक महिला संयुक्त मंत्री लक्ष्मी नेगी ने कहा कि राजकीय शिक्षक संघ अगस्त्यमुनि सदैव शिक्षक समस्याओं के हल के लिए तत्पर रहेगा।

ब्लॉक जखोली के मंत्री प्रवीन घिड़ियाल ने सभी मनोनीत सदस्यों का स्वागत किया। संगठन की वरिष्ठ सदस्य शशि बिष्ट ने सम्पूर्ण कार्यकारणी को बधाई देते हुए पुरानी पेंशन बहाली पर भी राजकीय शिक्षक को संघर्ष तेज करने की अपील की। सभा का संचालन करते हुए ब्लॉक मंत्री अंकित रौथाण ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही कहा कि ब्लॉक कार्यकारिणी मिलकर शिक्षक हितों के लिए सदैव कार्य करती रहेगी। सभा में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि संगठन प्रत्येक शाखा अध्यक्ष व मंत्री से संवाद स्थापित कर शिक्षक समस्याओं का संज्ञान लेगा। बैठक में जनपदीय अधिवेशन की तैयारी पर भी विचार विमर्श किया गया।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top