खेल

शूटर सौरभ चौधरी फाइनल में पहुंचे, हॉकी में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया..

शूटर सौरभ चौधरी फाइनल में पहुंचे, हॉकी में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया..

शूटर सौरभ चौधरी फाइनल में पहुंचे, हॉकी में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया..

देश-विदेश: टोक्यो ओलिंपिक में शनिवार को मेडल के लिए मुकाबले शुरू हो गए। भारतीय शूटर सौरभ चौधरी 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं। सौरभ 6 सीरीज के क्वालिफाइंग राउंड में 600 में से 586 अंक हासिल कर पहले स्थान पर रहे। इस इवेंट में एक अन्य भारतीय शूटर अभिषेक क्वालिफाइंग राउंड में ही बाहर हो गए। वे 575 अंक हासिल कर 17वें स्थान पर रहे। क्वालिफाइंग में टॉप-8 स्थान पर रहने वाले शूटर को फाइनल में जगह मिलती है।

 

पुरुष हॉकी में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर बेहतरीन आगाज किया है। तीरंदाजी के मिक्स्ड इवेंट में दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। वहीं, शूटिंग में महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में भारत की इलावेनिल वालारिवन और अपूर्वी चंदेला फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकीं। जूडो में भारत की सुशीला देवी को हार का सामना करना पड़ा।

हरमनप्रीत ने किए दो गोल..

पुरुष हॉकी में पुरुष वर्ग के पूल ए में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हरा दिया है। भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह (26वें और 33वें मिनट) ने दो और रुपिंदर पाल सिंह (10वें मिनट) ने एक गोल किया। न्यूजीलैंड की ओर से केन रसेल ने छठे मिनट में पहला और स्टीफन जेनेस (43वें मिनट) में दूसरा गोल किया। ओलिंपिक गेम्स में यह भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8वीं भिड़ंत थी। इसमें भारतीय टीम ने 5वीं बार जीत हासिल की है।

 

महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल में चीन को गोल्ड..

टोक्यो ओलिंपिक का पहला गोल्ड मेडल चीन ने जीता। महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में चीन की यांग क्विनान ने फाइनल में 251.8 अंकों के साथ ओलिंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता। रूस की अनास्तासिया गालासिना ने सिल्वर और स्विट्जरलैंड की नीना क्रिस्टिएन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारतीय शूटर इलावेनिल वालारिवन और अपूर्वी चंदेला क्वालिफिकेशन राउंड में ही बाहर हो गईं।

तीसरा और चौथा सेट जीत दीपिका-प्रवीण क्वार्टर फाइनल में..

दीपिका और प्रवीण की जोड़ी तीरंदाजी के मिक्स्ड इवेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में चीनी चाइपे की कठिन चुनौती से पार पाने में सफल रही है। भारतीय जोड़ी मैच का पहला सेट 35-36 से हार गई। दूसरा सेट 38-38 से बराबरी पर रहा। इस तरह दो सेट के बाद ताइपे की जोड़ी 2-1 से आगे हो गई थी। तीरंदाजी में एक सेट जीतने पर 2 पॉइंट मिलते हैं। वहीं, बराबरी पर 1 पॉइंट मिलता है।

 

तीसरे सेट में भारतीय जोड़ी ने 40-35 से जीत हासिल कर मुकाबले को 3-3 की बराबरी पर ला दिया। चौथे सेट में भारतीय जोड़ी एक समय 17-19 से पीछे थी। इसके बाद दीपिका और प्रवीण दोनों ने परफेक्ट 10 का स्कोर हासिल कर भारत को 37 पर पहुंचा दिया। ताइपे के तीरंदाज आखिरी दो तीर से 17 अंक ही हासिल कर सके। इस तरह भारतीय जोड़ी ने यह सेट 37-36 से जीता और मैच 5-3 से अपने नाम कर लिया। क्वार्टर फाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना कोरियाई जोड़ी से होगा।

 

महिला सिंगल्स में भी प्री क्वार्टर फाइनल में खेलेंगी दीपिका..

दीपिका ने शुक्रवार को ओलिंपिक के पहले दिन महिला सिंगल्स के रैंकिंग राउंड में 663 अंकों के साथ नौवें स्थान पर रहीं। रैंकिंग राउंड में पहली तीन पोजिशन पर साउथ कोरिया की तीरंदाज रहीं। कोरिया की आन सान 680 अंकों के साथ पहले, जंग मिन्ही (677) दूसरे और कांग झी (675) तीसरे पर स्थान पर रहीं। वहीं दीपिका प्री-क्वार्टर फाइनल 54वें स्थान पर रहने वाली भूटान की तीरंदाज कर्मा के साथ भिड़ना है।

पुरुष सिंगल्स में प्रवीण थे 31 वें स्थान पर..

पुरुषों के रैंकिंग राउंड में तीरंदाजों में प्रवीण जाधव 656 अंकों के साथ 31वें, अतनु दास 653 अंकों के साथ 35वें और तरुणदीप रॉय 652 अंक 37वें पर रहें। वहीं पुरुष टीम इवेंट में नौवें स्थान पर रहे।

इलावेनिल और अपूर्वी का निराशाजनक प्रदर्शन..

10 मीटर एयर राइफल में महिला क्वालिफिकेशन में भारतीय खिलाड़ियों ने निराश किया।अपूर्वी और इलावेनिल दोनों फाइनल्‍स के लिए क्‍वालिफाई करने में नाकाम रही। इलावेनिल 626.5 के स्‍कोर के साथ 16वें स्‍थान पर और अपूर्वी 621.9 के स्‍कोर के साथ 36वें स्‍थान पर रही।

 

रोइंग में भारतीय जोड़ी सेमीफाइनल से चूकी, अब रेपचेज राउंड से उम्मीद..

रोइंग में अरविंद सिंह और अर्जुन जाट लाल की भारतीय जोड़ी मेन्स डबल्स स्‍कल्‍स लाइटवेट के हीट में पांचवें स्थान पर रह कर सेमीफाइनल में प्रवेश से चूक गई। हीट 2 में भारतीय रोअर्स ने 6.40.33 मिनट का समय निकाला। भारतीय जोड़ी अब रेपचेज राउंड में उतरेगी और ब्रॉन्ज मेडल के लिए दावेदारी पेश करेगी।

जूडो में उम्मीद समाप्त

जूडो में भारत की इकलौती उम्मीद सुशीला देवी पहला मुकाबला ही हारकर बाहर हो गईं। उन्हें हंगरी की इवा सेर्नोविज्की ने राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में आसानी से हरा दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top