बारिश का मौसम आते ही डेंगू और मलेरिया के मच्छरों का आतंक हर किसी को सताने लगता है। खास बात यह है कि ये मच्छर साफ पानी में पनपते हैं।जिसकी वजह से घर के कई कोनों में इनके पैदा होने की संभावनाएं बनी रहती हैं।मच्छर न सिर्फ रात को आपकी नींद खराब करते हैं बल्कि आपकी सेहत के भी दुश्मन होते हैं। ऐसे में सेहत के इन दुश्मनों को भगाने के लिए आपकी किचन में कई उपाय मौजूद होते हैं।
आइए जानते हैं क्या है वो उपाय
नीम
नीम और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में लें और मिश्रण बना लें। नीम में वायरस, बैक्टीरिया और फंगस से लड़ने की क्षमता होती हैं। इसे अपने शरीर पर लगाने से एक खास तरह की बू आएगी जो मच्छरों को दूर भगाएगी और वे 8 घंटों तक आपके पास नहीं मंडराएंगे।
कपूर
कपूर में दूसरी चीजों के मुकाबले सबसे ज्यादा देर तक मच्छरों को दूर रखने की क्षमता होती है। कमरे में बस एक कपूर जला दें और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। वापस जब कमरे में जाएंगे तो मच्छरों का निशान तक नहीं मिलेगा।
तुलसी
तुलसी के पौधे को कमरे की खिड़की के पास रख देने बर से मच्छर भाग जाएंगे। तुलसी न सिर्फ मच्छरों को भगाती है बल्कि उन्हें अंदर आने से भी रोकती है। इसके अलावा आप नींबू और गेंदे का पौधा भी लगा सकते हैं। इनका भी मच्छरों पर ऐसा ही असर होता है।
लहसुन
लहसुन की बदबू से मच्छर इसके पास नहीं आते। इसे पीस कर, पानी में उबाल कर कमरे में छिड़क दें। असर साफ दिखेगा। अगर आपको इसकी बदबू से परेशानी न हो तो यह स्प्रे अपने शरीर पर भी छिड़क सकते हैं।
लैवेंडर
लैवेंडर की खुशबू इतनी तेज होती है कि मच्छर उसे सूंघ कर कांट नहीं पाते हैं। इसलिए कमरे में लैवेंडर का फ्रेशनर इस्तेमाल करेंगे तो मच्छर भी नहीं रहेंगे और कमरा भी महकेगा।
नींबू
नींबू और युकलिप्सटस के तेल को मिला कर त्वचा पर लगाएंगे तो मच्छर पास नहीं आएंग। इसमें न सिर्फ कीड़े मकौड़ो को दूर भगाने की खासियत होती है बल्कि ये एंटीसेप्टिक की तरह भी काम करता है।
पुदीना
पुदीने की खुशबू को कमरे में फैला कर या उसके तेल को शरीर पर लगा कर या उसके पौधे को कमरे की खिड़की पर रख कर आप इसका असर देख सकते हैं, मच्छर नजर नहीं आएंगे।
