अनियंत्रित होकर खाई में गिरा मैक्स वाहन, 9 लोग घायल..
उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल के सतपुली के पास सवारियों से भरा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा जिसमें चालक समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा नजीबाबाद-बुआखाल के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सतपुली गुमखाल में हुआ जहां पर मैक्स वाहन नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधा खाई में जा गिरा जिसमें चालक सहित नौ लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला और चिकित्सालय भेजा गया जहां चालक समेत सभी घायल सवारियों का उपचार चल रहा है। आपको बता दे कि लैंसडौन से हाल ही में 8 सवारियों को लेकर मैक्स वाहन सतपुली की तरफ जा रहा था।कोतवाली प्रभारी संतोष कुंवर का कहना हैं कि वाहन में ग्राम उतिंडा निवासी चरण सिंह रावत, ग्राम बंदीला निवासी सतेश्वरी देवी, सुरेंद्र सिह नेगी, प्रेम सिंह नेगी, बबीता देवी, नागेंद्र सिंह नेगी, ग्राम भैरवगढ़ी निवासी गोकुल सिंह और सरतूदास सवार थे। वाहन ओमप्रकाश चला रहा था। अचानक स्यार गांव के पास मैक्स वाहन अनियंत्रित हो गया और सीधा खाई में जा गिरा।