खाई में गिरी मैक्स, पिता की मौत, बेटा घायल..
उत्तराखंड: बागेश्वर जिले की तहसील कपकोट के पोथिंग के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक बालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायल बच्चे को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया है। वाहन में पिता और पुत्र सवार थे। पिता वाहन चला रहे थे। अचानक से वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें होशियार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका बेटा दिनेश (13)गंभीर रूप से घायल हो गया हैं। हादसा होते ही मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना पुलिस को दे दी गयी हैं।