उत्तराखंड

मठियाणा मंदिर में चलाया सफाई अभियान..

मठियाणा मंदिर में चलाया सफाई अभियान..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। क्लीन इण्डिया कार्यक्रम के अन्र्तगत चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में मंगलवार को नेहरू युवा केन्द्र की ओर से विकासखण्ड जखोली के भरदार पट्टी के सिलगांव से लेकर मठियाणा देवी मन्दिर तक राष्ट्रीय स्वयं सेवक मंयक, सुमित एंव राजेन्द्र ने स्वच्छता अभियान चलाया। जबकि मन्दिर परिसर में पसरे कूडे़ को भी एकत्रित किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवकों द्वारा तीन किलोमीटर पैदल मार्ग की भी सफाई की गई।

 

साथ ही तीर्थ यात्रियों से इस तीर्थ स्थल को स्वच्छ रखने एवं कूड़े को रास्ते में इधर-उधर न फेंकने का अनुरोध किया गया। इस कार्य में मठियाणा देवी मदिंर समिति द्वारा भी सहयोग किया गया। इसके साथ ही अगस्त्यमुनि में भी राष्ट्रीय स्वयं सेवक विजयपाल द्वारा बष्टी गावं में स्वच्छता की गई, जिसमें गांव में प्लास्टिक कूडा एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में लगभग डेढ़ क्विंटल कूड़ा एकत्रित किया गया।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top