देश/ विदेश

अश्‍लील वीडियो बनाकर शादीशुदा महिला से किया दुष्कर्म , और किया सोशल मीडिया पर वायरल..

शादीशुदा महिला से

अश्‍लील वीडियो बनाकर शादीशुदा महिला से किया दुष्कर्म , और किया सोशल मीडिया पर वायरल..

देश-विदेश : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में किराए के मकान में रहने वाली एक महिला के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म की वारदात सामने दिया है। आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया। पीड़िता ने पुलिस से मामले की शि‍कायत करते हुए न्‍याय की मांग की। महिला की शि‍कायत पर पुलिस आरोपी को पकड़ने उसके घर पहुंची, लेकिन तब तक वह फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्‍द ही ग‍िरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

व‍िवाद के बाद पति से अलग रह रही थी महिला..

मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का है। थाने पहुंची पीड़ि‍त महिला ने बताया कि उसका उसके पति से कुछ महीनों से लड़ाई हो रही थी, जिसकी वजह से उसने क्षेत्र में ही अलग जगह एक मकान में किराए पर कमरा लिया हुआ था। इसी मकान में कुछ माह पहले शोएब नाम का युवक किराए पर रहने लगा था। महिला का आरोप है कि शोएब ने उसके साथ दरिंदगी की और अश्लील वीडियो बनाई। उसने इसकी शिकायत मकान मालिक से की, लेकिन शोएब अपनी हरकतों से बाज नहीं आया था। वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका यौन शोषण करता रहता था।

 

 

आरोपी ने महिला का अश्‍लील वीडियो किया वायरल..

आरोपी ने महिला का अश्‍लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला ने मामले में लिसाड़ी गेट थाने में शोएब के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वो घर से फरार हो गया। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुटी है। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि महिला ने तहरीर में आरोप लगाया है कि वह जिस लड़के के साथ रह रही थी उसने उसका अश्लील वीडियो वायरल किया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को जल्‍द ही ग‍िरफ्तार कर लिया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top