उत्तराखंड

ऐतिहासिक कार्यो की बदौलत दुनिया के पटल है भारत: मदन..

ऐतिहासिक कार्यो की बदौलत दुनिया के पटल है भारत: मदन..

समापन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के सामने रखे विचार..

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। पार्टी कार्यालय गुलाबराय में चल रहा भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन हो गया है। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकर्ताओं के सम्मुख अपने विचार रखे।

भाजपा कार्यालय रुद्रप्रयाग में प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भारत वैश्विक परिदृश्य विषय पर संबोधन दिया। कहा कि वर्ष 2014 के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यो की बदौलत आज दुनिया के पटल पर हमारा देश भारत निरन्तर आगे बढ़ रहा है। कहा कि दुनिया के शक्तिशाली देश भी भारत का लोहा मनवा रहे हैं। आर्थिक, सुरक्षा के टेक्नोलॉजी में देश तरक्की की राह पर अग्रसर है। कहा कि आत्म निर्भर भारत का संदेश दुनिया में है। भारत एक बड़ा बाजार है, इसलिए बड़े-बड़े देशों को अपनी शर्तों को मनवाने के लिए बड़ा काम किया है।

कार्यक्रम में रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी ने देश की सुरक्षा एवं सामथ्र्य विषय पर अपना संबोधन दिया। उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए सरकार के प्रभावी कदमों का जिक्र किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विक्रम कंडारी ने की। द्वितीय स्तर में मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने 2014 के बाद परिवर्तन एन्ड पैराडाइम शिफ्ट विषय पर अपने विचार रखे। इससे पूर्व पूर्व मुख्य वक्ता के आगमन पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया।

कार्यक्रम में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनके चित्र पर फूल माला अर्पित की गई। इस मौके पर विधायक केदारनाथ शैलारानी रावत, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवान, वाचस्पति सेमवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, विक्रम पटवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महावीर पंवार, दिनेश बगवाड़ी, पूर्व जिला अध्यक्ष शकुंतला जगवाण, विजय कप्रवान, बाचस्पति सेमवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुंवरी बर्तवाल, युवा मोर्चा प्रभारी ओम प्रकाश बहुगुणा, दरम्यान जख्वाल, सुरेंद्र जोशी, जिला मीडिया सतेंद्र बर्तवाल, बुद्धिबल्लभ थपलियाल सहित सभी मण्डलों के अध्यक्ष, महामंत्री, प्रभारी व कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top