Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

पेड़ में फँसा गुलदार, वन विभाग की टीम गावँ पहुँची

रुद्रप्रयाग। जखोली के कपणियां गांव में एक गुलदार पेड़ पर फंस गया है। गुलदार को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है। वहीं वन विभाग की टीम भी मौक़े पे पहुँच गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम को कुछ ग्रामीणों ने कपणिया गावँ के पास एक पेड़ में गुलदार को देखा। पहले तो ग्रामीण हक्के-बक्के रह गए। गुलदार के भय से कोई सामने नहीं गया। इसके बाद गावँ में गुलदार की सूचना आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी कि गावँ में एक पेड़ पर गुलदार फंसा हुआ है। इसके बाद वन विभाग की टीम गाँव में पहुँची। टीम द्वारा गुलदार को ट्रंकुलाइज करने का प्रयास किया जा रहा है। वन विभाग के मुताबिक़ गुलदार से किसी तरह का ख़तरा नहीं है। वह किसी कँटीली तारों में फँसा हुआ है। जल्दी ही रेस्क्यू का काम पूरा कर दिया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top