Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

जाम वाले स्थानों का तेजी से किया जाए ट्रीटमेंट: मयूर..

जाम वाले स्थानों का तेजी से किया जाए ट्रीटमेंट: मयूर..

केदारनाथ यात्रा के दौरान कुंड से गुप्तकाशी के बीच लगता है घंटो का जाम..

डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों के साथ किया हाईवे का निरीक्षण..

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। केदारघाटी और केदारनाथ यात्रा की लाइफलाइन कहे जाने वाले रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर चारधाम यात्रा के दौरान जाम की स्थिति से तीर्थयात्री बेहद ही परेशान रहते हैं। ऐसे में यात्रा मार्ग के कुंड से गुप्तकाशी के जिन स्थानों में जाम की स्थिति बनी रहती है, उन स्थानों का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग राजबीर सिंह चैहान एवं संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग के सेमी से गुप्तकाशी तक जिन स्थानों पर रोड़ संकरा है और जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे स्थानों को यात्रा शुरू होने से पूर्व दुरूस्त किया जाए। उन्होंने सेमी के पास चल रहे रोड कटिंग के कार्यों को तीव्र गति से करने के निर्देश दिए, जिसके लिए उन्होंने श्रमिकों की संख्या बढ़ाने को कहा।

उन्होंने यह भी कहा कि जिन स्थानों पर भू-धंसाव की स्थिति हो रही है, उन पर तत्परता से पुश्ता लगाया जाए तथा पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण कार्य भी किया जाए। डीएम ने रोड कटिंग के कार्य को तत्परता से करने को कहा। साथ ही साफ तौर पर निर्देश दिए कि किसी की सूरत में यात्रा के दौरान जाम की स्थिति पैदा न हो और ट्रैफिक निरंतर संचालित होता रहे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top