उत्तराखंड

भाजपा में शामिल हुए किशोर उपाध्याय, टिहरी से लड़ेंगे चुनाव..

भाजपा में शामिल हुए किशोर उपाध्याय, टिहरी से लड़ेंगे चुनाव..

कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित हुए किशोर उपाध्याय..

 

 

 

प्रदेश में फिर एक बार सियासी संग्राम देखने को मिल रहा है। जिससे टिहरी विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए हैं।

 

उत्तराखंड: प्रदेश में फिर एक बार सियासी संग्राम देखने को मिल रहा है। जिससे टिहरी विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए हैं। गुरुवार को देहरादून में चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजदूगी में किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हुए। इससे पहले बुधवार को कांग्रेस ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

आपको बता दे कि टिहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने किशोर उपाध्याय को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वहीं राज्य में केवल डोईवाला सीट पर ही भाजपा को अब अपना प्रत्याशी घोषित करना है। वही टिहरी के वर्तमान भाजपा विधायक डॉ. धन सिंह नेगी भी आज कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। नेगी समर्थकों के साथ टिहरी से देहरादून के लिए रवाना हुए हैं। बता दे कि धन सिंह नेगी को कांग्रेस टिहरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर सकती है।

किशोर उपाध्याय का राजनीतिक सफर..

उत्तराखंड आंदोलन में अहम भूमिका निभाई। उत्तराखंड संघर्ष समिति के पदाधिकारियों में शामिल रहे। 2002 में पहली बार टिहरी सीट से विधायक चुने गए। एनडी तिवारी सरकार में औद्योगिक राज्य मंत्री बने। 2007 में लगातार दूसरी बार टिहरी से विधायक चुने गए। 2012 के विधानसभा चुनाव में टिहरी सीट पर निर्दलीय दिनेश धनै से 377 मामूली मतों से चुनाव हार गए। 2017 के विधानसभा चुनाव में देहरादून जिले की सहसपुर सीट से अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन फिर से हार गए। भाजपा के सहदेव सिंह पुंडीर ने हराया। 2014 में किशोर उपाध्याय उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनाया गए। 2017 तक इस पद पर बने रहे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top