Uttarakhand DIPR
देश/ विदेश

नाबालिग से दुष्कर्म करने के बाद कर दी हत्या, आरोपी ने घर के आंगन में दफना दिया पीड़िता का शव..

नाबालिग से

नाबालिग से दुष्कर्म करने के बाद कर दी हत्या, आरोपी ने घर के आंगन में दफना दिया पीड़िता का शव..

देश-विदेश : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से नाबालिग के साथ रेप की सनसनीखेज मामला सामने आई है. यहां बेखौफ दरिंदे ने पहले नाबालिग बच्ची से रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी ने नाबालिग को नग्न अवस्था में ही घर के आंगन में ही दफना दिया.

 

 

बता दें कि नाबालिग से रेप और हत्या का आरोप हरेंद्र नामक एक शख्स पर लगा हुआ है. मामला के बाद से वह फरार हो रखा है. हरेंद्र ने नाबालिग के साथ कथित रूप से दरिंदगी की और उसे मार दिया. बुलंदशहर पुलिस ने पीड़ित के शव को बगैर कपड़ों के आरोपी के घर के आंगन में एक गहरे गड्ढे से बरामद किया.

 

 

क्या हुआ था उस दिन..

जब नाबालिग लड़की अपने परिवार वालों के साथ खेत पर काम कर रही थी. इस दौरान मासूम को प्यास लगी तो वह पानी पीने के लिए आरोपी हरेंद्र के घर चली गई. लेकिन उसके बाद वह कभी नहीं मिली. ज्यादा देर तक जब बेटी वापस नहीं लौटी तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की. बाद में उन्होंने बुलंदशहर की अनूपशहर कोतवाली में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा ली.

 

 

आरोपी के घर से बरामद हुआ नाबालिग का शव..

पुलिस के अनुसार, उनके जांच शुरू करने के दो दिन बाद अचानक हरेंद्र फरार हो गया. इसके बाद परिवार ने दोबारा जाकर पुलिस को बताया कि आरोपी फरार है. फिर पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली. आरोपी के घर के आंगन में पुलिस को खुदी हुई मिट्टी दिखाई दी. पुलिस ने मिट्टी को हटाया तो गहरे गड्ढे में बगैर कपड़ों के नाबालिग लड़की का शव दबा मिला.

 

 

पुलिस की जांच पर उठे सवाल..

बता दें कि पीड़िता का परिवार आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहा है. वहीं परिवार वालों ने पुलिस की जांच पर भी सवाल उठाए हैं. परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी के गायब होने की जांच पुलिस ने खेत पर जाकर जांच क्यों नहीं की. अगर पुलिस सिर्फ एक बार खेत पर या आरोपी के घर गई होती तो आरोपी गिरफ्तार हो सकता था.

 

 

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, नाबालिग लड़की के सिर पर चोट के गहरे घाव मिले. पुलिस ने गड्ढे में खून से सना हुआ एक पत्थर भी बरामद किया है. माना जा रहा है कि आरोपी ने रेप के बाद पीड़िता के सिर पर पत्थर से वार किया और हत्या के बाद उसे गड्ढे में दफना दिया. वहीं पुलिस ने घटनास्थल से फॉरेंसिक जांच के लिए नमूने लिए हैं. डीएम और एसपी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही है.

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top