उत्तराखंड

कैंपटी फॉल की झील में डूबने से बुलंदशहर के पर्यटक की मौत..

कैंपटी फॉल की झील में डूबने से बुलंदशहर के पर्यटक की मौत..

पत्थरों के बीच से मिला पर्यटक शव..

 

 

उत्तराखंड: लगातार हो रही बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं। जगह जगह पर बारिश से तबाही मची हुई हैं। मसूरी के कैंपटी फॉल में भी इस वक़्त पानी का बहाव तेज दिखाई दे रहा हैं। इसके बावजूद भी लोग यहां पर नहाते हुए नजर आ रहें हैं। कैंपटी फॉल में नहाते समय झील में डूबने से एक पर्यटक की मौत भी हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह झील से मृतक को बाहर निकाला। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। थानाध्यक्ष कैंपटी नवीन जुराल का कहना हैं कि मुख्य झील के नीचे दूसरी बड़ी झील के पास नहाते समय एक पर्यटक डूब गया।

 

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जवानों ने स्थानीय युवाओं की मदद से झील के अंदर पत्थरों के बीच फंसे पर्यटक के शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान अरविंद (35) निवासी हीरापुर जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह अपने छह दोस्तों के साथ कैंपटी घूमने आया था। उनका कहना हैं कि घटना के विभिन्न पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही। मृतक के साथियों से भी पूछताछ की जा रही है।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top