उत्तराखंड

केदारनाथ के दर्शन करने जा रही लड़की के छोटे कपड़ो को लेकर हो गया बड़ा विवाद, देखे वीडियो..

केदारनाथ के दर्शन करने जा रही लड़की के छोटे कपड़ो को लेकर हो गया बड़ा विवाद,देखे वीडियो..

 

उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रही हैं । आपको बता दे कि इस वीडियो में केदार बाबा के दर्शन करने जा रही लड़की के कपड़ो को लेकर विवाद हो गया ।लड़की के कपड़ो को लेकर कुछ लोग भड़क गए और और लड़की को धर्म स्थल को खराब करने की बात कहने लगे। केदारनाथ धाम यात्रा लगातार जारी है। केदारनाथ में बर्फबारी भी हुई है जिसका श्रद्धालुओं ने खूब आनंद उठाया। इस बीच केदारनाथ से एक वीडियो लगातार वायरल हो रहा है।

 

कुछ लोग इस वीडियो पर सवाल खड़ा कर रहे हैं, तो कुछ लोग वीडियो को सही बता रहे हैं। दरअसल केदारनाथ धाम में स्थानीय व्यक्ति द्वारा एक वीडियो बनाया गया है, जिसमें व्यक्ति द्वारा एक लड़की के पहनावे पर सवाल उठाया जा रहा है। स्थानीय नागरिक का कहना है कि केदारनाथ में बर्फ से ठंड पड़ रही है और उसके बाद वह व्यक्ति लड़की के पहनावे पर सवाल खड़े कर रहा है। इसके बाद लड़की अपने साथी के हाथ में दिए हुए जैकेट को पहन लेती है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कुछ लोग लड़की के समर्थन में आए हैं तो कुछ लोग लड़की के पहनावे पर सवाल खड़े कर रहे हैं

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top