Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

कागज के बैग में दिया जाएगा केदारनाथ का प्रसाद..

कागज के बैग में दिया जाएगा केदारनाथ का प्रसाद..

एक लाख श्रद्धालु कर चुके पंजीकरण..

 

 

 

 

 

 

चारधाम यात्रा के लिए अब तक 1.84 लाख श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं। इसमें एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने केदारनाथ के लिए नामांकन कराया है। पर्यटन विभाग ने 21 फरवरी से चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। हालांकि वर्तमान में प्रदेश और बाहरी राज्यों से आने वाले केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए अब तक 1.84 लाख श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं। इसमें एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने केदारनाथ के लिए नामांकन कराया है। पर्यटन विभाग ने 21 फरवरी से चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। हालांकि वर्तमान में प्रदेश और बाहरी राज्यों से आने वाले केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। विभाग के उपनिदेशक योगेंद्र गंगवार का कहना हैं कि सिर्फ 11 दिनों में 1.84 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें बद्रीनाथ के लिए 82428, केदारनाथ के लिए 101156 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है।

कागज के बैग में दिया जाएगा केदारनाथ का प्रसाद..

केदारनाथ यात्रा के लिए बनने वाले चौलाई प्रसाद के पैकेज में किसी भी तरह के पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। प्रसाद कागज के बैग (ब्राउन वेक्स कोटेड पेपर) में दिया जाएगा। डीएम ने शुक्रवार को भारतीय पैकेजिंग संस्थान और महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ प्रसाद की गुणवत्ता व एक समान पैकिंग जैसे विषयों पर चर्चा की। भारतीय पैकेजिंग संस्थान की सलाह पर प्रसाद को पेपर बैग में बांटने का निर्णय लिया गया। डीएम ने प्रत्येक समूह को पैकिंग बैग पर अपनी संस्था का नाम, पता और बारकोड शामिल करने को कहा।

डीएम मयूर दीक्षित का कहना हैं कि यात्रा के दौरान यात्रियों को दिए जाने वाले प्रसाद की दर निर्धारित होगी जिससे पारदर्शिता बनी रहे। प्रसाद की बिक्री के लिए व्यापारियों के साथ भी बैठक की जाएगी। बीकेटीसी के सीईओ योगेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, जिला उद्योग महाप्रबंधक एचसी हटवाल, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट, अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार सेमवाल, केदारनाथ सोविनियर प्रभारी भास्कर पुरोहित केदारनाथ महाप्रसादम स्वायत्त सहकारी संघ के अध्यक्ष सुनील झिक्वांण और केदारनाथ व्यापार सभा के अध्यक्ष सीपी तिवारी आदि मौजूद थे।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top