उत्तराखंड

2023 की केदारनाथ यात्रा में खामियों की न रहे कोई गुंजाइश: मयूर..

2023 की केदारनाथ यात्रा में खामियों की न रहे कोई गुंजाइश: मयूर..

2022 की तुलना में 2023 में अधिक यात्री आएंगे केदारनाथ धाम..

अभी से यात्रा की तैयारियों में जुट जाय यात्रा से जुड़े विभाग..

पैदल मार्ग सहित धाम में सफाई, पानी और विद्युत की पूर्ण आपूर्ति..

यात्रा मार्ग पर हो सिमित संख्या में घोड़े-खच्चरों का संचालन..

जिलाधिकारी ने ली आगामी यात्रा तैयारियों से जुड़ी बैठक..

 

 

 

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। 2022 की यात्रा के अनुभवों को देखते हुये 2023 में शुरू होने वाली यात्रा की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर अभी से शुरू हो गई हैं। 2022 की यात्रा में उम्मीद से अधिक भक्तों के पहुंचने से प्रशासन को यात्रा के शुरूआती चरण में कई प्रकार की चुनौतियांे का सामना करना पड़ा। ऐसे में प्रशासन 2023 की यात्रा में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है और सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करना चाहता है। इसके लिये जिलाधिकारी मयूर दीक्षित अभी से यात्रा से जुड़े विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

यात्रा से जुड़े विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुये जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि अगली वर्ष की यात्रा शुरू होने से पहले यात्रा मार्ग पर ड्यूटी देने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित करना अनिवार्य होगा। किसी भी डाॅक्टर, पुलिस कर्मी, पीआरडी, सफाई कर्मचारी को ड्यूटी शुरू करने से पहले वहां की विपरीत परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कार्य करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इस बार की यात्रा में रिकाॅर्ड तीर्थ यात्री केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। साथ ही आने वाली यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। ऐसे में अभी से तैयारियों को पुख्ता करने की आवश्यकता है। बीती यात्रा में जो भी खामियां रही हैं, उन्होंने समय पर पूर्ण किया जाना आवश्यक है।

जिलाधिकारी दीक्षित ने सुलभ इंटरनेशनल को आगामी केदारनाथ यात्रा में बेहतर स्वच्छता व्यवस्था बनाने के लिए अभी से रोडमैप तैयार कर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि पिछली यात्रा में स्वच्छता से जुड़ी कई शिकायतें लगातार मिली हैं। यात्रा मार्ग पर शौचालयों की खराब स्थिति भी यात्रियों के लिए परेशानी का कारण रही। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी यात्रा में ऐसी स्थिति न दोहराई जाए। सुलभ इंटरनेशनल अभी से शौचालय एवं सफाई व्यवस्था दुरस्त करने के लिए काम करना शुरू कर दे। साथ ही शौचालयों एवं यात्रा मार्ग पर सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने जिला पंचायत को घोड़े-खच्चरों के संचालन हेतु पंजीकरण, घोड़े-खच्चरों के मालिकों-हाॅकरों को जारी किए जाने वाले पहचान पत्र समेत अन्य प्रक्रिया शुरू करने से पहले मुख्य विकास अधिकारी से सहमति लेने के निर्देश दिए। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी को यात्रा मार्ग पर चिकित्सकों एवं फार्मसिस्टों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशीष रावत ने बैठक के दौरान जिलधिकारी से यात्रा के लिए अतिरिक्त स्टाफ एवं कर्मचारी देने की मांग की। जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत, जी मैक्स एवं संबंधित विभागों को यात्रा मार्ग पर घोड़ा-खच्चरों के संचालन के लिए दुरस्त व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। कहा कि यात्रा मार्ग पर सीमित संख्या में घोड़े-खच्चर संचालित हों एवं यात्रियों को भी कोई परेशानी न हो इसके लिए व्यवहारिक एसओपी तैयार की जाए।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर डाॅक्टरों की तैनाती शुरू होने से पूर्व उन्हें अनिवार्य रूप से प्रशिक्षित किया जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को केदारनाथ यात्रा मार्ग में समुचित स्वास्थ्य व्यवस्था, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को यात्रा मार्ग में यातायात सुचारू ढंग संचालित हो इसके लिए उचित पार्किंग व्यवस्था किए जाने के लिए पुलिस एवं जिला पंचायत के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए परिवहन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही लोक निर्माण विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन स्थानों में सड़क मरम्मत का कार्य किया जा रहा है उन कार्यों को तत्परता एवं गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कर लिया जाय।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायत व जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि यात्रा रूट पर तैयार किए जाने वाले अस्थायी शौचालयों के लिए स्थान चिन्हित करने के लिए स्थानीय लोगों से संपर्क किया जाय। उन्होंने यात्रियों के आवासीय व्यवस्था के लिये गढ़वाल मंडल विकास निगम को समय से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संस्थान को यात्रा मार्ग पर समुचित पानी की व्यवस्था एवं विद्युत विभाग को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top