Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

केदारघाटी के दूरस्थ क्षेत्र तक पहुंचेगी विकास की किरण: शैलारानी..

केदारघाटी के दूरस्थ क्षेत्र तक पहुंचेगी विकास की किरण: शैलारानी..

राइंका फाटा में एक साल नई मिसाल व जन सेवा थीम पर शिविर का आयोजन..

सड़क, बिजली, पानी सहित लगभग 30 समस्याएं हुई दर्ज..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर एक साल नई मिसाल व जन सेवा थीम पर राइंका फाटा के छात्रावास में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दूर-दराज से पहुंची जनता ने अपनी समस्याओं को रखा, जिनके समाधान का भरोसा केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत एवं डीएम मयूर दीक्षित ने दिया। इस दौरान विभिन्न विभागों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को चैक वितरण कर लाभान्वित भी किया गया।

जन सेवा बहुउ्देशीय शिविर में क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए विधायक केदारनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में एक साल के कार्यकाल में कई महत्वकांक्षी योजनाएं धरातल पर उतराते हुए अंतिम छोर के व्यक्ति तक विकास योजनाओं को पहुंचाने का कार्य किया गया है। कहा कि सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखते हुए सभी के हित के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं तथा उन योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए जन सेवा बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

जिससे क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का निराकरण क्षेत्र में ही किया जा सके। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं जिसमें सड़क, बिजली, पानी आदि की लगभग 30 समस्याएं दर्ज की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी समस्याएं इस शिविर में प्राप्त हुई हैं, उन समस्याओं का निस्तारण शीघ्रता से शीघ्र करें। कहा कि केदारघाटी की जनता ने वर्ष 2013 की आपदा की त्रासदी को झेला है।

साथ ही विधायक ने केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन के लिए सभी के सहयोग की अपील की और जिला प्रशासन से केदारनाथ धाम में लगने वाले टैंट, दुकानों, घोड़े-खच्चरों के संचालन, डंडी-कंडी आदि व्यवसाय के लिए स्थानीय लोगों को ही प्राथमिकता देने को कहा, ताकि स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि सरकार द्वारा लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण को लेकर बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि आम जनमानस को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध हो सके तथा बहुउद्देशीय शिविरों के माध्यम से उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा सके।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बबीता सजवाण, प्रधान पिंकी देवी जमलोकी, विक्रम नेगी, हरिहर रावत, श्रीनंद जमलोकी, सुमन जमलोकी, कुंवर बत्र्वाल, रीना अग्रवाल, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, परियोजना निदेशक केके पंत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्र, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई कमल सिंह सजवाण, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चैधरी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. वीएस गुसांई, खंड विकास अधिकारी ऊखीमठ दिनेश मैठाणी, डेयरी, मस्त्य, सहकारिता, युवा कल्याण, कृषि, बाल विकास, पंचायती राज आदि विभागीय अधिकारियों सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि, पात्र लाभार्थी एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

लाभार्थियों को चैक बांटकर किया लाभान्वित..

[contact-form-7 404 "Not Found"]

 

शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से जन कल्याणकारी योजनाओं से संचालित पात्र लाभार्थियों को चैक उपलब्ध कराते हुए लाभान्वित किया गया, जिसमें ग्राम्य विकास विभाग ने देवभूमि क्लस्टर संगठन फाटा को 2 लाख रुपए का चैक तथा हिमालय ग्राम संगठन राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत 50 हजार की धनराशि उपलब्ध कराई गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 6 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराए गए। बाल विकास विभाग ने 4 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित किए।

समाज कल्याण विभाग द्वारा तीन व्यक्तियों को व्हील चेयर, छडी एवं कान की मशीन सहकारिता विभाग ने 4 लोगों को ऋण के चैक उपलब्ध कराए। स्वास्थ्य विभाग ने 60 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरित की। पशुपालन विभाग की ओर से 4 पशुओं को दवाई वितरण किया गया। इसी तरह कृषि विभाग ने 15 लोगों को कृषि यंत्र व बीज उपलब्ध कराए। उद्यान विभाग ने 37 लोगों को बीज वितरण किए। राजस्व विभाग ने कुल 21 शिकायतें दर्ज की। साथ ही 3 आय प्रमाण पत्र निर्गत किए। ग्राम्य विकास विभाग ने 28 बीपीएल प्रमाण पत्र निर्गत किए। पंचायती राज विभाग ने 25 परिवार रजिस्टर की नकल, एक जन्म प्रमाण पत्र, एक मृत्यु प्रमाण पत्र तथा चार राशन कार्ड निर्गत किए।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top