देश/ विदेश

कश्मीरी दुल्हन ने विदाई के वक्त किया कुछ ऐसा, देखिये वीडियो..

कश्मीरी दुल्हन ने विदाई के वक्त किया कुछ ऐसा, देखिये वीडियो..

कश्मीरी दुल्हन के इस वीडियो को देख मुस्कुराने लगी जनता..

 

 

देश-विदेश: सोशल मीडिया पर एक नई नवेली कश्मीरी दुल्हन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। खूबसूरत कश्मीरी दुल्हन ने दूल्हे के साथ खुद गाड़ी चलाकर अपने ससुराल जाने का फैसला किया। लोगों को कश्मीरी दुल्हन का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है। जानकारी के अनुसार कश्मीरी लड़की की शादी दो दिन पहले उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में हुई थी। दूल्हा-दुल्हन दोनों कश्मीर के रहने वाले हैं।

 

इस वीडियो को MantashaQ नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। दूल्हा और दुल्हन को अपनी शादी की पोशाक में देखा जा सकता है और वे मुस्कुरा रहे हैं। वीडियो में दुल्हन खुशी खुशी अपने ससुराल जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हन महिंद्रा थार चला रही है।इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, एक दुल्हन दूल्हे के साथ ससुराल जा रही है

सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है। दुल्हन को महिंद्रा थार चलाते हुए देख कई लोग खुश हो गए।इस वीडियो को लोगों ने सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया है। नतीजतन इंटरनेट की दुनिया में हर जगह ये वीडियो हर जगह छाया हुआ है।जो भी इस वीडियो को देख रहा है, वो कश्मीरी दुल्हन की जमकर तारीफ कर रहा है।आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर आए दिनों दुल्हन के कई वीडियो पोस्ट किए जाते हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद भी करते हैं। इसलिए इनमें से ज्यादातर वीडियो वायरल भी होते हैं।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top