Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

होल्यारों की टोलियों ने होली गीतों से बढ़ाई रौनक..

होल्यारों की टोलियों ने होली गीतों से बढ़ाई रौनक..

विभिन्न स्थानों पर किया बैठकी होली का आयोजन..

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। कलश लोक संस्कृति चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विभिन्न स्थानों पर बैठकी होली का आयोजन किया गया। बैठकी होली में गढ़वाली एवं कुमाऊनी होली गीतों के साथ ही हिन्दी एवं बृज के होली गीतों की भी धूम रही। कलश संस्था की ओर से बैठकी होली के क्रम में तिलवाड़ा स्थित त्रिपुरेश्वर महादेव सूर्यप्रयाग आश्रम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलश के संस्थापक अध्यक्ष ओम प्रकाश सेमवाल तथा अरूण चमोली एवं विमल राणा के सानिध्य में कवियों ने सिद्धि को दाता विघ्न विनाशक भजन गीत से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जो पनिया भरन मत जा गुजरिया, कैल बांधी चीर, ब्युंणली फ्यूलड़ी तोड़ल्या बुरांस सजोल्यूं मां, सजिगेनी फूल दगड़्या होरी अयीं चा आदि गीतों से बैठकी होली की रौनक बढ़ा दी। वहीं रामलीला अगस्त्यमुनि में भी कलश संस्था द्वारा बैठकी होली का आयोजन किया गया। ओमप्रकाश सेमवाल एवं कुसुम भट्ट के सानिध्य में अनूप नेगी, सुधीर बर्त्वाल एवं वेदिका सेमवाल के सहयोग से हुए आयोजन में कवियों ने होली गीतों के गायन से देर सांय तक दर्शकों को बांधे रखा। इस मौके पर चन्द्रशेखर पुरोहित, मनोज थापा, सुरेश गैरोला, विवेक बंसल, डॉ सौरभ त्रिपाठी, जगदम्बा चमोला, माहेश्वर पुरोहित, ललिता रौतेला, माधुरी नेगी, रंजना सेमवाल अंजलि राणा, आशीष कण्डारी, राजेन्द्र बड़ोनी आदि रहे।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top